Wednesday, August 19, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
अलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोपअलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोप

पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है।

| June 2, 2024 | 2 years ago | 1 min read

में भाजपा पांच की पांच सीटें जीत रही है

संपादक : Rihan khan

4 जून को देश के सबसे बड़े चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। विभिन्न न्यूज़ चैनल और राजनीतिक विशेषज्ञ कई तरह के दावे कर रहे हैं। हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव महेन्द्र नागर ने दावा किया है कि उत्तराखंड में भाजपा पांच की पांच सीटें जीत रही है और केंद्र में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। साथ ही नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

 /></p><div class='code-block code-block-5' style='margin: 8px 0; clear: both;'>
<p><img class=

नागर ने दावा किया है कि नैनीताल लोकसभा सीट से अजय भट्ट की 5 लाख से अधिक वोटों से जीत तय है। उन्होंने कहा कि अजय भट्ट का उत्तराखंड में सर्वाधिक वोटों से जीतना तय है और वे देश में भी सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले प्रत्याशियों में शामिल होंगे।

 /></div>




<p class=उत्तराखंड लोकसभा पर चुनाव प्रचार में रहे नागर ने बताया कि वह नैनीताल लोकसभा सीट पर अजय भट्ट के प्रचार में शामिल रहे हैं। पूरे नैनीताल जिले और उधमसिंह जिले में एकतरफा वोट भाजपा के अजय भट्ट को मिला है। इस लोकसभा की जनता एक बार फिर अजय भट्ट को जिताकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहती है।

नागर ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग भुर्गुवंशी द्वारा उन्हें उत्तराखंड की नैनीताल और दिल्ली की पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने कहा कि पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भी भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा की जीत तय है।

इस सीट से वर्तमान में भाजपा के ही भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर सांसद हैं।नागर ने दिल्ली में भी सातों सीटें जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता आप की सरकार और केजरीवाल से त्रस्त है। उन्होंने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि आप की दिल्ली सरकार में मंत्रियों और विधायकों में खूब लूट-खसोट चल रही है और विकास के कार्य वर्षों से ठप हैं।

नागर ने कहा कि 4 जून को पूरा भारतवर्ष नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने पर दिवाली मनाएगा।

Link copied to clipboard!