Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
धौराडाम में सड़क निर्माण की सौगात, विधायक तिलक राज बेहड का भव्य स्वागतहल्द्वानी में बुक सेलर्स पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, कई स्कूलों को नोटिस की तैयारीभीमताल क्षेत्र में मंत्री राम सिंह कैड़ा का दौरा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के निर्देशसमाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटधौराडाम में सड़क निर्माण की सौगात, विधायक तिलक राज बेहड का भव्य स्वागतहल्द्वानी में बुक सेलर्स पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, कई स्कूलों को नोटिस की तैयारीभीमताल क्षेत्र में मंत्री राम सिंह कैड़ा का दौरा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के निर्देशसमाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिट

आज श्री अभिनव कुमार, DGP महोदय द्वारा पुलिस मुख्यालय सभागार में राज्य की पुलिस आधुनिकीकरण के सम्बन्ध में एक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।

| March 29, 2024 | 2 years ago | 1 min read

नए वृहद आपराधिक कानूनों के तहत पुलिस थानों में अपराध, कानून व्यवस्था, विवेचना, कार्यालय, जन कल्याण हेतु आवश्यक उपकरणों के मानक तैयार करने हेतु निर्देशित किया।

➡️ Separate Family Accommodation योजना के तहत सीमान्त जनपदों में तैनात कर्मियों के परिजनों हेतु देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर में बहुमंजिला आवासीय सुविधा प्रदान किये जाने के संबंध में डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गये।

➡️ राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस चौकियों के सृजन के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि इसे वाइब्रेन्ट विलेज से जोड़ा जाये। वाइब्रेन्ट विलेज के अन्तर्गत आ रहे मौजूदा थाना/चौकी एवं सृजन की जाने वाली नई पुलिस चौकियों के इंफ्रास्ट्रक्चर का प्लान तैयार कर लें।

➡️ हाई एल्टीट्यूड में तैनात कर्मियों के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने एवं मौसम के दृष्टिगत उन्हें आरामदायक वर्दी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गये।

➡️ स्क्रैप पॉलिसी के अन्तर्गत स्क्रैप होने वाले वाहनों के स्थान पर नए वाहन क्रय करने के निर्देश दिए गये।

➡️ वित्तीय वर्ष 2024-25 में क्रय की कार्यवाही में नई तकनीक को सम्मिलित किये जाने हेतु शीघ्र ही विक्रेताओं के लिए Vendor Conclave का आयोजन किया जाएगा।

➡️ जैम पोर्टल से खरीदारी का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए गये।

➡️ जनपद/वाहिनीयों के शस्त्रों का ऑडिट कर स्मार्ट और शॉर्ट आर्म्स के क्रय पर जोर देने हेतु निर्देशित किया।

Link copied to clipboard!