Wednesday, May 20, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
मोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तारमिशन संवाद बना पुलिस परिवारों का सहारा, 6 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ऐपऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हल्द्वानी के मेडिकल व्यापारियों की बैठक, 20 मई को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोधरामनगर के कौशल एकेडमी में शिक्षकों का भव्य सम्मान, टॉपर विद्यार्थियों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप20 मई की प्रस्तावित हड़ताल पर सख्त हुआ ड्रग विभाग, दवा दुकानें बंद करने पर कार्रवाई की चेतावनीमोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तारमिशन संवाद बना पुलिस परिवारों का सहारा, 6 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ऐपऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हल्द्वानी के मेडिकल व्यापारियों की बैठक, 20 मई को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोधरामनगर के कौशल एकेडमी में शिक्षकों का भव्य सम्मान, टॉपर विद्यार्थियों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप20 मई की प्रस्तावित हड़ताल पर सख्त हुआ ड्रग विभाग, दवा दुकानें बंद करने पर कार्रवाई की चेतावनी

पिता के सामने बेटे को जिंदा जलाया

| March 29, 2024 | 2 years ago | 1 min read

बाइक से जा रहे थे, तभी पीछे से ससुराल वालों ने खींचा; पेट्रोल डालकर फूंक दिया…….!!

डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी शादी,शुरू से ही ससुराल पक्ष से रहा विवाद,कई बार हो चुकी थी पंचायत…..!!घटना के बाद परिवारिक लोगो ने हाइवे जाम कर पथराव किया !

पुलिस ने 24 घंटे में हत्या का खुलासा करने का दिया आश्वासन….!

यूपी के मथुरा के महोली गांव में रहने वाला विजय (22) पिता पप्पू के साथ बाइक से हाईवे थाने जा रहा था। जब दोनों ATV फैक्ट्री के पास पहुंचे, तो वहां जाम लगा हुआ था। इसी दौरान विजय के ससुराल के लोग आ गए और उसे पीटने लगे। दरअसल, विजय की शादी 2 साल पहले भूडूरसू गांव में रहने वाली पिंकी से हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद से विजय का पिंकी से झगड़ा होने लगा।

पहले भी कई बार मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन दोनों में समझौता कर दिया जाता था। गुरुवार को फिर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। इस मामले में पुलिस ने लड़के वाले और लड़की वालों को थाने बुलाया था। तभी रास्ते में ससुराल वालों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया।पिता बोले- मेरे सामने बेटे को मार दिया……!!पिता पप्पू ने बताया कि बेटे और बहू में अक्सर लड़ाई होती रहती थी। कई बार दोनों को समझाया गया। लेकिन आए दिन बहू किसी न किसी बात पर लड़ाई करती रहती थी। इसमें ससुराल पक्ष के लोग भी दबाव बनाते थे। बेटे को जलता देख मैंने घर पर फोन किया।

Link copied to clipboard!