Saturday, October 24, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

Dalit youth brutally beaten,

| March 15, 2024 | 3 years ago | 0 min read

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत रेलवे कालौनी में आरपीएफ के जवान एवं उसके पुत्र द्वारा एक दलित नाबालिग युवक को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरपीएफ जवान एवं उसके पुत्र द्वारा की गई बेरहमी से नाबालिग की पिटाई से युवक के आंख, सिर और शरीर अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

घायल युवक दो दिन तक उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती रहा जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।इधर आरपीएफ जवान और उसके पुत्र पर कार्रवाई की मांग करते हुए पीड़ित युवक के परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को लिखित शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश बना हुआ है। साथ ही कई सामाजिक संगठनों ने इस मामले में जल्द कार्रवाई ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

बताते चले कि यहाँ रेलवे कालौनी वार्ड नम्बर सात निवासी संजय कुमार के 17 बर्षीय नाबालिग पुत्र अंकित कुमार सागर की बर्दी के नशे में चूर आरपीएफ जवान श्याम सिंह बोरा और उसके पुत्र ने जमकर बेरहमी से पिटाई कर दी इस घटना में युवक को गम्भीर चोटें आई हैं। इस घटना के बाद उक्त आरपीएफ जवान और उसके द्वारा पीड़ित परिवार को लगातार धमकी दी जा रही है। जिससे पीड़ित परिवार डरा हुआ है।

 /></div>




<p class=
वही आरोपी आरपीएफ जवान और उसके पुत्र पर कार्रवाई को लेकर घायल नाबालिग के परिजनों ने नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


घायल युवक के पिता ने बताया कि बीते 12 मार्च की शाम लगभग 6 बजे उसका पुत्र अंकित कुमार घर के पास स्थित दूसरी कालोनी में घूमने गया था।
उन्होंने बताया कि इसी बीच आरपीएफ जवान श्याम सिंह बोरा व उसके पुत्र ने अकिंत को अपने पास बुलाया और उसके पुत्र अकिंत पर फूल तोड़ने का आरोप लगाते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित किया जिसका अंकित ने विरोध किया तो जिसे गुस्साए आरपीएफ जवान और उसके पुत्र ने मिलकर अंकित की बेरहमी से पिटाई कर दी।

Link copied to clipboard!