Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?

412 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ युवक गिरफ्तार

| January 27, 2026 | 2 months ago | 0 min read

लालकुआं पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 412 टेट्रा पैक किन्नू/अंगूर मार्का देशी मसालेदार शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 25 जनवरी 2026 को हल्दूचौड़ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने गौरव आर्या उर्फ गौरी पुत्र राजू आर्या, निवासी बेरीपड़ाव लालकुआं, उम्र लगभग 20 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 08 पेटी और 28 खुले टेट्रा पैक, कुल 412 टेट्रा पैक देशी मसालेदार शराब बरामद की गई।इस मामले में कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर संख्या 20/26 पंजीकृत कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम:उ0नि0 शंकर नयालकानि0 84 उमेश गिरीकानि0 570 गुरमेज सिंह

👉 पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब व नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।

Link copied to clipboard!