Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
सरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?हल्द्वानी में महिला रामलीला का भव्य मंचन, मुख्य अतिथि ललित जोशी रहे आकर्षण का केंद्रसरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?हल्द्वानी में महिला रामलीला का भव्य मंचन, मुख्य अतिथि ललित जोशी रहे आकर्षण का केंद्र

‘व्हाइट हाउस’, जर्जर गेट कभी भी बन सकता है मौत का दरवाज़ा”

| August 12, 2025 | 8 months ago | 1 min read

‘व्हाइट हाउस’ को रस्सी से बांधने का मामला

नुमाइश में लगाए गए ‘व्हाइट हाउस’ थीम वाले स्ट्रक्चर को किसी मजबूत सपोर्ट के बजाय सिर्फ एक रस्सी से बांधकर खड़ा किया गया है। यह न सिर्फ हास्यास्पद लग रहा है, बल्कि लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्ट्रक्चर नुमाइश का आकर्षण तो है, लेकिन अगर रस्सी टूट गई या हवा-पानी का दबाव पड़ा तो यह पलभर में हादसे का कारण बन सकता है।

जर्जर और खतरनाक गेट

गेट के कई हिस्से टूटने की कगार पर हैं। रोज़ाना हजारों लोग इस गेट से गुजरते हैं, जिससे किसी भी वक्त बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

प्रशासन की लापरवाही पर नाराज़गी

स्थानीय नागरिक और आगंतुक सवाल उठा रहे हैं कि करोड़ों रुपए के बजट और टिकट से होने वाली कमाई के बावजूद बेसिक सुरक्षा इंतज़ाम क्यों नहीं किए गए। उनका कहना है कि यदि इस ओर तुरंत ध्यान नहीं दिया गया तो यह लापरवाही प्रशासन के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकती है।

सुरक्षा इंतज़ाम पुख्ता करने की मांग

लोगों ने नगर निगम और आयोजन समिति से अपील की है कि वे तुरंत जर्जर गेट की मरम्मत कराएं और ‘व्हाइट हाउस’ स्ट्रक्चर को मजबूत सपोर्ट दें। साथ ही, पूरे मेले में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि नुमाइश मनोरंजन का केंद्र बनी रहे, न कि किसी हादसे की वजह।

Link copied to clipboard!