AJAB GAJAB

अचानक आए बारिश-तूफान से गुवाहाटी एयरपोर्ट की छत उड़ी

शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter
अचानक आए बारिश-तूफान से गुवाहाटी एयरपोर्ट की छत उड़ी

#जलपाईगुड़ी में चार की मौत, 70 घायल !!

#उत्तरी_पश्चिम_बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के कुछ हिस्सों में भी बारिश और तूफान ने कहर बरपाया। तूफान के कारण यहां चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 70 लोग घायल हो गए !!इस समय मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के कई हिस्सों में जहां लोग तेज धूप से परेशान हैं, वहीं कई  जगहों पर भारी बारिश से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, आज पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश और तूफान ने वहां तबाही वाला मंजर ला दिया है। अचानक हुई तेज बारिश-तूफान और ओलावृष्टि से असम में जहां लोगों के घरों, फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, गुवाहाटी में स्थित गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे  पर भी पानी भर गया है। एयरपोर्ट के अंदर आई बाढ़ के कारण वहां दीवारों, छतों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके खौफनाक वीडियो भी सामने आए हैं। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में चार लोगों की मौत हो गई और कम से कम 70 लोग घायल हो गए !!

i7 News के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें

उत्तराखंड, हल्द्वानी व देश की हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सीधे अपने WhatsApp पर तुरंत प्राप्त करें।

चैनल फॉलो करें
यह ख़बर अच्छी लगी? दोस्तों के साथ शेयर करें! फेसबुक पर i7 News के आधिकारिक पेज (@I7Newsnainital) से जुड़ें
प्रकाशित: 31 March, 2024 11:17 PM
संपादकीय लेखक

Rihan Khan

i7 News डिजिटल न्यूज़ डेस्क रिपोर्टर। उत्तराखंड, कुमाऊं व राष्ट्रीय समाचारों की निष्पक्ष एवं त्वरित रिपोर्टिंग।

सभी लेख देखें (782 समाचार)