Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?

उत्तराखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 8337914 11 हजार 729 पोलिंग स्टेशन,93187 सर्विस वोटर

| March 29, 2024 | 2 years ago | 0 min read

राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्य में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 निर्वाचक नामावली को अंतिम रूप दिया जा चुका है। निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के समय राज्य में 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता दर्ज हैं। इसमें 43 लाख 17 हजार 579 पुरूष मतदाता और 40 लाख 20 हजार 38 महिला मतदाता शामिल हैं। थर्ड जेंडर के मतदाताओं की 297 हैं। राज्य में सर्विस वोटरों की संख्या 93 हजार 187 जिसमें 90 हजार 554 पुरूष सर्विस वोटर और 2633 महिला सर्विस वोटर हैं।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य में कुल 11 हजार 729 पोलिंग स्टेशन बनाये गये हैं। इसमें 12 पोलिंग पार्टियां मतदान से तीन दिन पूर्व पोलिंग स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी। इसमें 11 पोलिंग स्टेशन उत्तरकाशी जनपद में और 01 पोलिंग स्टेशन पिथौरागढ़ जनपद में चिन्हित किया गया है। 705 पोलिंग पार्टियां मतदान से दो दिन पूर्व पोलिंग स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी और 11 हजार 12 पोलिंग पार्टियां मतदान से एक दिन पूर्व पोलिंग स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी। मतदान से दो दिन पूर्व प्रस्थान करने वाली सर्वाधिक पौड़ी जनपद में 181 और अल्मोड़ा जनपद में 136 पोलिंग पार्टियां हैं।

Link copied to clipboard!