वरुण गांधी ने ठोकी चुनावी ताल नहीं मिला बीजेपी से टिकट कहा निर्दलिये लड़ूँगा चुनाव जनता पर है पूरा विश्वास


वरुण गांधी पीलीभीत सी निर्दलिये उम्मीदवार
अपनी ही सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े कर सुर्खियों में रहे भाजपा के दिग्गज सांसद वरुण गांधी पीलीभीत से ही मैदान में उतरेंगे। भले ही भाजपा ने अब तक उनके नाम की घोषणा नहीं की है, मगर उन्होंने नामांकन प्रक्रिया के पहले ही दिन चार सेट में पर्चे खरीदकर अपनी मंशा सार्वजनिक कर दी है इससे यह भी संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा से टिकट न मिलने पर भी वह पीलीभीत लोकसभा सीट से ही भाग्य आजमाएंगे। उधर, गठबंधन की ओर से सपा ने पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार को टिकट दिया है।
Handy Tools For You
ऐसे में पीलीभीत की सियासी गतिविधियों पर राजनीतिक दलों की नजर
ऐसे में पीलीभीत की सियासी गतिविधियों पर राजनीतिक दलों की नजर टिकी है। पीलीभीत लोकसभा चुनाव 2009 और 2019 फतह कर चुके वरुण गांधी यहां से तीसरी बार भाग्य आजमाने की तैयारी में हैं। हालांकि, सियासी गलियारे में उनके टिकट को लेकर अलग-अलग अटकलें लगाई जा रही हैं। लेकिन, उन्होंने नामांकन पत्रों के चार सेट लेकर अपनी मंशा जाहिर कर दी है।माना जा रहा है कि यदि भाजपा ने अपनी सूची में उन्हें नहीं शामिल किया तो वह निर्दलीय भी मैदान में उतर सकते हैं। इसके अलावा उनके चौंकाने वाले निर्णयों से भी इन्कार नहीं किया जा सकता।
