Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?

किशोर गंगनहर में डूबा, लेने गया था सेल्फी तलाश में जुटी police

| March 21, 2024 | 2 years ago | 1 min read

रुड़की में सेल्फी लेते समय एक किशोर

रुड़की में सेल्फी लेते समय एक किशोर का अचानक पैर फिसल गया और गंगनहर गिरा। उसे बचाने के लिए उसके दोस्त ने भी गंगनहर में छलांग लगा दी। जिसके बाद वो भी पानी के तेज बहाव में बहने लगा। ऐसे में पास से गुजर रहे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे तो बचा लिया, लेकिन किशोर का कुछ पता नहीं चल पाया। उधर, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर किशोर की तलाश की, लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं लग सका।

रसूलपुर गांव निवासी 16 वर्षीय उवैश पुत्र शोहराब

सूत्रों से ज़्यात हुआ है की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी 16 वर्षीय उवैश पुत्र शोहराब अपने दोस्त समद और तौफीक के साथ सोलानी पार्क स्थित गंगनहर पटरी पर घूमने गया था। जहां उवैश गंगनहर किनारे खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी लेने लगा। तभी अचानक सेल्फी लेते समय उवैश का पैर फिसला गया और गंगनहर में जा गिरा। उवैश को डूबता देख उसके दोस्त तौफीक ने उसे बचाने के लिए गंगनहर में छलांग लगा दी, लेकिन वो भी गंगनहर के पानी के तेज बहाव में डूबने लगा। ऐसे में दोनों दोस्तों को डूबता देख तीसरे दोस्त समद ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों को बचाने का काफी प्रयास किया। किसी तरह से लोगों ने समद को तो बचा लिया, लेकिन उवैश गंगनहर में डूबकर लापता हो गया।

पुलिस तलाश में जुटी है.

उधर घटना की सूचना मिलते ही रुड़की सीओ नरेंद्र पंत और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में उवैश की काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे उवैश के परिजन में कोहराम मचा हुआ है।

Link copied to clipboard!