Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?

निरीक्षण

| July 12, 2024 | 2 years ago | 1 min read

विधायक सुमित हृदयेश ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

हल्द्वानी: कल देर रात विधायक सुमित हृदयेश ने कलसिया, रकसिया और आमपानी नालों के उफान से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने जमरानी कॉलोनी, देवखड़ी, काठगोदाम, बद्रीपुरा और वार्ड न. 34, 35, 36, और 37 में जलभराव और जान-माल के नुकसान का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों की समस्याओं को देखते हुए उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों की सफाई शीघ्र सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

सुमित हृदयेश ने कहा कि बरसात से पहले ही सभी विभागों को मिलकर नालों की सफाई कर लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार को कलसिया और रकसिया नालों के सुधार के प्रस्ताव पहले ही दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सरकार से अपील की कि इन प्रस्तावों को स्वीकार कर नालों पर सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाए, ताकि जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े और जान-माल की हानि न हो।

इसके बाद वे उस युवक के पिता से मिलने पहुंचे जो नाले में बह गया था और उन्हें सांत्वना दी, यह कहते हुए कि इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ हैं।इस दौरान महेशानन्द, मोहन बिष्ट, मनु गोस्वामी, रमेश पाण्डे, लच्छु, गुरप्रीत सिंह चड्ढा, हरीश बल्यूटिया, कमला सनवाल सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Link copied to clipboard!