हल्द्वानी में रिश्तों का कत्ल: छोटे भाई की बीमारी बना मौत की वजह
शराब के नशे में बड़े भाई ने लौटे से कर दी हत्या, 4 घंटे में गिरफ्तार आरोपी📰 हल्द्वानी के बरेली…
Read more
नैनीताल जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए SSP प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में 08 मार्च 2025 को मुखानी क्षेत्र में किरायेदारों, मजदूरों, फड़-फेरी वालों और संदिग्ध लोगों की जांच की गई।


SSP के निर्देश पर SP सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में चार पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिसने जिले के प्रमुख क्षेत्रों में सत्यापन कार्य को अंजाम दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी और अन्य पुलिस बल भी अभियान में सक्रिय रहे।
🔹 कुल जांच किए गए घर, दुकान, फड़-फेरी वाले – 662
🔹 पहचान एप से सत्यापन – 93
🔹 मैन्युअल सत्यापन – 399
🔹 बिना सत्यापन 83 पुलिस एक्ट में कोर्ट चालान – 17
🔹 81 पुलिस एक्ट में किराएदार, मकान मालिक व फड़-फेरी चालान – 30
🔹 कुल जुर्माना – ₹17,500


✅ कठघरिया-पनियाली क्षेत्र – क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के नेतृत्व में कार्रवाई।
✅ मुखानी चौराहे से ऊंचापुल तक – क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के नेतृत्व में जांच।
✅ गैस गोदाम रोड, आरटीओ रोड, प्रेमपुर लोश्ग्यानी, जयदेवपुर – CO भवाली सुमित पांडेय की टीम ने अभियान चलाया।
✅ नारायण नगर, बिठौरिया नंबर 1, चौफुला चौराहा – CO नैनीताल प्रमोद शाह के नेतृत्व में सत्यापन।


SSP प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा,”हमारा लक्ष्य जिले में अपराधों को रोकना और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण देना है। पुलिस टीम ऐसे कदम लगातार उठाएगी ताकि किसी भी अवांछनीय तत्व को जगह न मिले।”
शराब के नशे में बड़े भाई ने लौटे से कर दी हत्या, 4 घंटे में गिरफ्तार आरोपी📰 हल्द्वानी के बरेली…
Read moreराजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने राधा आर्या को सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारीहल्द्वानी।ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत राजीव गांधी पंचायत…
Read moreहल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने मोबाइल चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को…
Read more