Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?

सदर्न सुपर स्टार्स ने इंडिया कैप्टन्स को 8 विकेट से हराया, मसाकाद्ज़ा की धमाकेदार पारी

| March 16, 2026 | 3 weeks ago | 1 min read

I7 NEWS | हल्द्वानी

हल्द्वानी। के मुकाबले में सोमवार को सदर्न सुपर स्टार्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया कैप्टन्स को 8 विकेट से हरा दिया। मुकाबला में खेला गया।

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया कैप्टन्स की टीम 18.3 ओवर में मात्र 87 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की शुरुआत खराब रही और शुरुआती ओवरों में ही विकेट गिरने लगे।

ने 17 गेंदों में 12 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, जबकि शेल्डन जैक्सन ने 17 रन बनाए। इसके अलावा राजेश बिश्नोई ने 12 रन जोड़े, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

सदर्न सुपर स्टार्स की ओर से गेंदबाजी में अजीत चंदिला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। वहीं रजत भाटिया और रवि जांगिड़ ने दो-दो विकेट लिए, जबकि दिवेश पठानिया को भी दो सफलताएं मिलीं।

मसाकाद्ज़ा की तूफानी पारी से आसान जीत

88 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी सदर्न सुपर स्टार्स की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाई, जब कप्तान रजत भाटिया पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद पुनीत बिष्ट भी जल्दी पवेलियन लौट गए और टीम का स्कोर 16/2 हो गया।

इसके बाद ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख ही बदल दिया। मसाकाद्ज़ा ने 30 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

उनका साथ दिलशान मुनावीरा ने दिया, जिन्होंने 18 गेंदों में 20 रन बनाकर टीम को 9.2 ओवर में 88/2 तक पहुंचाते हुए जीत दिला दी।

आज खेले जाएंगे दो मुकाबले

लीजेंड्स लीग क्रिकेट-2026 में मंगलवार को दर्शकों को दो रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे—

  • दोपहर 2:30 बजे: मुंबई स्पार्टन्स vs कोनार्क सुरास ओडिशा
  • शाम 7:30 बजे: रॉयल राइडर्स पंजाब vs सदर्न सुपर स्टार्स

क्रिकेट प्रेमियों के लिए हल्द्वानी का यह टूर्नामेंट लगातार रोमांचक मुकाबलों से भरा हुआ है।


Link copied to clipboard!