Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

Road close

| July 29, 2024 | 2 years ago | 0 min read

कुमाऊं मंडल विकास निगम काठगोदाम के सामने पेड़ कटान के कारण यातायात डायवर्जन प्लान जारी

दिनांक 30 जुलाई 2024 को कुमाऊं मंडल विकास निगम, काठगोदाम के सामने विकास कार्य में बाधक एक वृक्ष (कंजू) के कटान के कारण यातायात के मार्ग में बदलाव किया गया है। यह डायवर्जन प्लान प्रातः 10:00 बजे से 16:00 बजे तक लागू रहेगा। यातायात विभाग ने इस अवधि के दौरान निम्नलिखित मार्ग परिवर्तन की सूचना दी है:

1 पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन: नारीमन तिराहे से डायवर्ट होकर गोलाबाईपास रोड का प्रयोग करेंगे।

2 शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन: ये वाहन शनि बाजार से गोला रोड, सिंधी चौराहा, एस.डी.एम. कोर्ट तिराहा से ताज चौराहा होते हुए गोलाबाईपास, तिकोनिया चौराहे से राजपुरा होते हुए ताज चौराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास रोड का प्रयोग करेंगे।

 /></div>




<p class=3 रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन: ये वाहन गन्ना सैन्टर से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहे से गोलाबाईपास रोड का प्रयोग करेंगे।

4 बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन: ये वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोलाबाईपास रोड का प्रयोग करेंगे।

5 रोडवेज/केमू स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली समस्त रोडवेज/केमू की बसें: ये बसें ताज चौराहे से गोलापुल होते हुए गोला बाईपास रोड का प्रयोग करेंगी।

6 कॉलटैक्स तिराहे से नारीमन तिराहे तक: इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

यातायात विभाग ने सभी यात्रियों से अपील की है

कि वे इस दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। साथ ही, नागरिकों से अनुरोध है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का समर्थन करें। यह परिवर्तन यातायात को सुचारू रूप से चलाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।अधिक जानकारी और ताज़ा अपडेट के लिए यातायात विभाग की वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनल्स पर नजर बनाए रखें। यातायात विभाग ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की है ताकि इस अस्थायी व्यवस्था को सफल बनाया जा सके।

Link copied to clipboard!