Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?

किच्छा विधानसभा में हो रहा चौमुखी विकास – विधायक बेहड़

| March 24, 2025 | 1 year ago | 1 min read

जनता संवाद में क्षेत्रवासियों ने विधायक बेहड़ के समक्ष रखी अपनी समस्याएं

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि किच्छा विधानसभा में चौमुखी विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय क्षेत्र के विकास के लिए स्वर्णिम होगा। उनके सतत प्रयासों के चलते अधिकांश योजनाओं को अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है और विकास कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। विधायक निधि से लेकर अन्य सरकारी योजनाओं तक, हर स्तर पर विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।

विपक्ष के आरोपों पर बेहड़ का पलटवार

विधायक बेहड़ ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा उन पर लगाए जाने वाले निराधार आरोपों का जवाब जनता को विकास कार्यों के उद्घाटन के माध्यम से मिल जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहा है।

अधिकारियों के साथ निरंतर बैठकें और योजनाओं की समीक्षा

बेहड़ ने बताया कि वह समय-समय पर अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। विधायक बेहड़ ने कहा कि राज्य में उनकी सरकार नहीं होने के बावजूद, उनके निरंतर प्रयासों से उपेक्षित क्षेत्रों में भी तेजी से विकास कार्य पूरे कराए जा रहे हैं।

जनता संवाद कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

इससे पूर्व, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास विकास स्थित कार्यालय में जनता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं। विधायक ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

हर सोमवार को होता है जनता संवाद कार्यक्रम

बेहड़ ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को उनके कार्यालय में जनता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जहां क्षेत्रवासी अपनी समस्याएं लेकर आते हैं। आज भी सुबह से ही कार्यालय में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने राशन कार्ड, पेंशन, आर्थिक सहायता, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं रखीं।

अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण

जनता संवाद कार्यक्रम के दौरान आंदपुर निवासी शारदा देवी, वीरू कुमार, दान सिंह, आकाश गुप्ता, देवी शरण मिश्रा और अनिल कुमार पांडेय ने विद्युत संबंधी समस्याओं को उजागर किया। वहीं, वार्ड नंबर 11 की मीना और झा कॉलोनी पंतनगर निवासी सुभाष ने पुत्रियों के विवाह हेतु सहायता की मांग रखी। इसके अलावा, किच्छा के वार्ड नंबर 11 निवासी अब्दुल इस्लाम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।

जनता के बीच लोकप्रिय हो रहा जनता संवाद कार्यक्रम

किच्छा में जनता संवाद कार्यक्रम जनता के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है। विधायक बेहड़ ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता के प्रति प्रतिबद्ध हैं और उनके हर मुद्दे का समाधान कराने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

Link copied to clipboard!