Wednesday, May 20, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
मोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तारमिशन संवाद बना पुलिस परिवारों का सहारा, 6 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ऐपऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हल्द्वानी के मेडिकल व्यापारियों की बैठक, 20 मई को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोधरामनगर के कौशल एकेडमी में शिक्षकों का भव्य सम्मान, टॉपर विद्यार्थियों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप20 मई की प्रस्तावित हड़ताल पर सख्त हुआ ड्रग विभाग, दवा दुकानें बंद करने पर कार्रवाई की चेतावनीमोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘खरगोश’ गिरफ्तारमिशन संवाद बना पुलिस परिवारों का सहारा, 6 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ऐपऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हल्द्वानी के मेडिकल व्यापारियों की बैठक, 20 मई को काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोधरामनगर के कौशल एकेडमी में शिक्षकों का भव्य सम्मान, टॉपर विद्यार्थियों को मिल रही लाखों की स्कॉलरशिप20 मई की प्रस्तावित हड़ताल पर सख्त हुआ ड्रग विभाग, दवा दुकानें बंद करने पर कार्रवाई की चेतावनी

नुमाइश में कांड

| July 25, 2024 | 2 years ago | 1 min read

हल्द्वानी में धारदार हथियारों से लैस मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तारवाहन पार्किंग विवाद में मारपीट, धारदार हथियारों का इस्तेमाल

दि0-20.07.2024 को वादी श्री अजीत सिंह बगडवाल पुत्र टीकम सिंह बगडवाल नि0 रामड़ी छोटी निकट के0वी0एम0 स्कूल गांधी आश्रम मुखानी जिला नैनीताल द्वारा नुमाईस एम0बी0 इन्टर कालेज ग्राउण्ड में वाहन पार्किंग को लेकर हुये विवाद के दौरान नामजद/अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धारदार हथियार से मारपीट व गाली गलौज के सम्बन्ध में कोतवाली हल्द्वानी में दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी पर एफ0आई0आर0 नं0 270/24 धारा 190/191(2)/ 191(3) /109/351(2)/351(3) /352 बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।

वाहन पार्किंग विवाद में मारपीट, धारदार हथियारों का इस्तेमाल

श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा तत्काल मामले में संज्ञान लेते हुए श्री प्रकाश चन्द्र, एसपी सिटी हल्द्वानी व श्री नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में श्री उमेश कुमार मलिक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगणों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

एसएसपी नैनीताल ने तत्काल लिया संज्ञान, गिरफ्तारी हेतु टीम गठित

उक्त घटना के संबंध में गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के आस–पास के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन व पतारसी–सुरागरसी की गयी एंव मुखविर मामूर कर पुलिस टीम द्वारा दि0 24.07.2024 को 02 आरोपियों को टीपी नगर बाईपास रामजाने भोजनालय के पास से गिरफ्तार किया गया है एवं गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया एवं शेष नामजद अभियुक्त/ अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी व शिनाख्त हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

सीसीटीवी कैमरों और मुखबिरों की मदद से दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

1 देवेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र बलवीर सिंह बिष्ट, नि0 छडायल सुयाल गैस गोदाम रोड थाना मुखानी जिला नैनीताल, उम्र 27 वर्ष।

2 करन मेहरा पुत्र गोपाल सिंह मेहरा, नि0 तहसील कालौनी रोडवेज के पास थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल, उम्र 20 वर्ष।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण जारी, न्यायालय में पेश किया गया

गिरफ्तारी टीम:

1 व0उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद।

2 उ0नि0 देवेन्द्र सिंह राणा।

3 हे0कानि0 संजीत राणा।

4 कानि0 बंशीधर जोशी।

5 चालक कानि012 स0पु0 धीरेन्द्र अधिकारी।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम का विवरण

इस घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए हैं और बाकी नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

Link copied to clipboard!