Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?

Nainital police देव दूत

| July 7, 2024 | 2 years ago | 1 min read

भारी बरसात और घने जंगलों में फंसे 4 युवकों के लिए देवदूत बनी नैनीताल पुलिस, सकुशल रेस्क्यू कर परिजनों के सुपुर्द

दिनांक 06.07.2024 को रात्रि लगभग 21.10 बजे डायल 112 पर कालर नदीम, निवासी उत्तर उजाला, हल्द्वानी द्वारा सूचना दी गई कि उनके परिवार के 4 लड़के जो दोपहर में कोटाबाग क्षेत्र, कालाढूंगी में घूमने गए थे, जंगल में खो गए हैं।

युवकों ने बताया था कि उनकी कार जंगल में खराब हो गई थी और उन्हें बाहर आने का रास्ता नहीं मिल रहा था। भारी बारिश के कारण जंगल में नदियों और नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था।

उक्त सूचना पर, कालाढूंगी थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर ने पुलिस फोर्स और वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम बनाई। ब्रहमबुबु मंदिर से आगे जंगल में तलाश के दौरान,

अत्यधिक पानी और जलस्तर के बावजूद, पुलिस ने लगभग 8-10 किलोमीटर अंदर जाकर चारों लड़कों को सकुशल बरामद किया और उनके परिजनों के सुपुर्द किया।रेस्क्यू किए गए युवकों और उनके परिजनों ने नैनीताल पुलिस की प्रशंसा की।

रेस्क्यू किए गए व्यक्ति:

1- आसिफ पुत्र जमील अहमद निवासी उत्तर उजाल बरेली रोड हल्द्वानी उम्र 32 वर्ष

2- अरसान पुत्र असलम सैफी निवासी उत्तर उजाल बरेली रोड हल्द्वानी उम्र- 26 वर्ष

3- वसीम अहमद पुत्र एच0एन0 सैफी निवासी उत्तर उजाल बरेली रोड हल्द्वानी उम्र- 31 वर्ष

4- राजा सैफी पुत्र अमीर उद्दीन सैफी निवासी उत्तर उजाल बरेली रोड हल्द्वानी उम्र- 32 वर्ष

पुलिस / रैस्क्यू टीम-

1- थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर

2- अ0 उ0 नि0 तनवीर आलम

3- हे0 का0 राजाराम सिहं

4- हे0 का0 हृदेश कुमार

5- का0 मनोज द्विवेदी तथा वन विभाग टीम

Link copied to clipboard!