Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?

हल्द्वानी: जनहित की आवाज़ बने विधायक सुमित हृदयेश का कांग्रेसजनों ने किया जोरदार स्वागत

| March 16, 2026 | 3 weeks ago | 0 min read

हल्द्वानी | 16 मार्च 2026

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र समेत पूरे उत्तराखंड के जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन में मजबूती से उठाने पर हल्द्वानी में विधायक का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। विधायक के हल्द्वानी स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने पहुंचकर उनका अभिनंदन किया और जनहित के मुद्दों को सदन में उठाने के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने कहा कि विधायक सुमित हृदयेश लगातार जनता की आवाज़ को विधानसभा तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष्मान कार्ड और गोल्डन कार्ड योजना में खामियों, एलपीजी गैस किल्लत, खिलाड़ियों और युवाओं के रोजगार जैसे कई अहम मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाया है, जो एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने सभी कांग्रेसजनों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हल्द्वानी की जनता का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज़ को सदन तक पहुंचाना उनका कर्तव्य है और वे आगे भी हल्द्वानी सहित पूरे उत्तराखंड की जनता से जुड़े मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता है और जनहित, विकास तथा आमजन के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। विधायक ने कहा कि जनता का यह समर्थन उन्हें और अधिक जिम्मेदारी और ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। इस दौरान जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, सतीश नैनवाल, हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल, नरेश अग्रवाल, मलय बिष्ट, मयंक भट्ट, राजेंद्र बिष्ट, गोविंद बिष्ट, पार्षद मुकुल बलुटिया, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, शोभा बिष्ट, पार्षद भागीरथी बिष्ट, निर्मला जोशी, बिमला सांगुड़ी, रत्ना श्रीवास्तव सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Link copied to clipboard!