Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
सरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?हल्द्वानी में महिला रामलीला का भव्य मंचन, मुख्य अतिथि ललित जोशी रहे आकर्षण का केंद्रसरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?हल्द्वानी में महिला रामलीला का भव्य मंचन, मुख्य अतिथि ललित जोशी रहे आकर्षण का केंद्र

मेयर गजराज सिंह बिष्ट की मौजूदगी में हुई सख्त कार्रवाई

| March 20, 2025 | 1 year ago | 1 min read

प्लास्टिक डिस्पोजल जब्त, आनंद स्वीट पर जुर्माना

HALDWANI नगर निगम की टीम ने बड़ी मंडी शनिवाजार रोड पर निरीक्षण किया, जहां प्लास्टिक डिस्पोजल ग्लास का अवैध भंडारण मिला। टीम ने तत्काल 15 पेटी प्लास्टिक डिस्पोजल जब्त कर संबंधित दुकानदार पर ₹15,000 का जुर्माना लगाया। इसी दौरान आनंद स्वीट में गंदगी मिलने पर ₹1,000 का जुर्माना भी किया गया। इस कार्रवाई के दौरान मेयर गजराज सिंह बिष्ट स्वयं मौके पर मौजूद रहे, जिससे नगर निगम की कार्रवाई और भी प्रभावी रही।

मेयर गजराज सिंह बिष्ट की सख्ती से व्यापारियों में मचा हड़कंप

मेयर गजराज सिंह बिष्ट के नेतृत्व में नगर निगम लगातार स्वच्छता और अवैध गतिविधियों के खिलाफ मुहिम चला रहा है। उनकी उपस्थिति से व्यापारियों में हड़कंप मच गया, और कई दुकानदार तुरंत अपनी दुकानों की सफाई में जुट गए। मेयर बिष्ट का साफ कहना है कि शहर की स्वच्छता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जो भी नियमों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

मेयर बिष्ट का जनहित में बड़ा संदेश

मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने मौके पर कहा, “हमारा लक्ष्य Haldwani को साफ-सुथरा और स्वच्छ शहर बनाना है। प्लास्टिक पर प्रतिबंध और स्वच्छता अभियान को हर हाल में लागू किया जाएगा। सभी व्यापारी और नागरिक स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, वरना निगम की कार्रवाई के लिए तैयार रहें।”

नगर आयुक्त का सख्त संदेश

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने कहा कि स्वच्छता नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे प्लास्टिक के उपयोग से बचें और अपने प्रतिष्ठानों की स्वच्छता बनाए रखें। निगम की टीम आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखेगी।

जनता से सहयोग की अपील

नगर निगम ने आम जनता से भी अनुरोध किया है कि वे साफ-सफाई बनाए रखने में सहयोग करें और कहीं भी गंदगी या अवैध रूप से प्लास्टिक का इस्तेमाल होता देख तत्काल शिकायत करें।

Link copied to clipboard!