Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?

शहीद स्मृति दिवस: नैनीताल पुलिस ने

| January 30, 2025 | 1 year ago | 0 min read

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

एसएसपी नैनीताल समेत पुलिस बल ने किया दो मिनट का मौन

हल्द्वानी, 30 जनवरी 2025 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नैनीताल पुलिस ने शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को नमन किया।

महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक

एसएसपी नैनीताल ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से भारत को स्वतंत्रता दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके विचार और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और हमें प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद रखते हुए पुलिस बल को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए।

पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी

श्रद्धांजलि सभा में एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र, निरीक्षक एलआईयू जितेंद्र उप्रेती, आगारी वाचक पूरन राम, प्रभारी निर्वाचन सैल हेम चंद्र पंत, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार राजकुमार बिष्ट, आशुलिपिक चंद्रशेखर भट्ट, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह कथायत समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिले के सभी थानों में हुआ मौन धारण

एसएसपी के निर्देश पर नैनीताल जिले के सभी थानों, कार्यालयों और पुलिस इकाइयों में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस कर्मियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा समाज में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की शपथ ली।

Link copied to clipboard!