Wednesday, August 19, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
अलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोपअलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोप

देहरादून में ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

| March 30, 2026 | 5 months ago | 1 min read

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत एलआईयू (LIU) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला किर्गिस्तान और दो महिलाएं उज्बेकिस्तान की निवासी बताई जा रही हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार महिलाओं में से एक वैध वीजा पर भारत आई थी, लेकिन वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी देश नहीं छोड़ा और अवैध रूप से देहरादून में रहने लगी। वहीं, अन्य दो महिलाएं नेपाल सीमा के रास्ते चोरी-छिपे भारत में दाखिल हुई थीं। पकड़े जाने से बचने के लिए तीनों ने स्थानीय लोगों की मदद से फर्जी भारतीय पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार कर लिए थे।

 /></p><div class='code-block code-block-5' style='margin: 8px 0; clear: both;'>
<p><img class=

पूछताछ के दौरान एक और बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार महिलाओं में से एक को पहले बिहार पुलिस फर्जी दस्तावेजों के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। वह जेल भी जा चुकी थी, लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद अपने देश लौटने के बजाय नाम बदलकर फिर से भारत में रहने लगी।

 /></div>




<p class=पुलिस अब उन स्थानीय संपर्कों की तलाश में जुटी है, जिन्होंने इन विदेशी नागरिकों को फर्जी दस्तावेज बनवाने और छिपने में मदद की। एसएसपी देहरादून ने कहा कि ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत शहरभर में सघन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं, क्योंकि जांच के दौरान एक बड़े नेटवर्क के सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Link copied to clipboard!