Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?

haldwani raktdan

| May 18, 2024 | 2 years ago | 0 min read

रक्तदान शिविर में 136 यूनिट एकत्रित

महिलाओं और युवाओं में दिखा रक्तदान करने का उत्साह।सुशीला तिवारी चिकित्सालय ब्लड बैंक एवं बालकिशन देवकी जोशी ब्लड बैंकों ने सेवाएं दीं।

रामपुर रोड स्थित शकुंतलम बैंक्विट हॉल में हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 136 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई द्वारा किया गया। संस्था एवं श्री बाजपेई ने रक्तदान करने वालों को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो देकर सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम संयोजक अवनीश राजपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लड बैंकों में रक्त की कमी एवं थैलेसीमिया मरीजों के लिए रक्त की आवश्यकता को देखते हुए कैंप का आयोजन किया गया, जो बेहद सफल रहा। इस कैंप में महिलाओं एवं युवाओं ने अत्यधिक उत्साह दिखाया। सामान्यतः, महिलाओं में हीमोग्लोबिन कम होने के कारण वे रक्तदान नहीं कर पातीं, लेकिन इस शिविर में लगभग 45 महिलाओं ने रक्तदान किया।

संस्था के संयुक्त सचिव उमंग वासुदेवा ने बताया कि सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ब्लड बैंक को 65 यूनिट एवं स्वर्गीय बालकिशन देवकी जोशी चैरिटेबल ब्लड बैंक को 71 यूनिट रक्त एकत्रित करके दिया गया।

Link copied to clipboard!