Wednesday, August 19, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
अलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोपअलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोप

हल्द्वानी में 27 सिलेंडरों सहित उपकरण बरामद,

| December 4, 2024 | 2 years ago | 1 min read

गैस रिफिलिंग के खेल का पर्दाफाश

हल्द्वानी में पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर नकेल कसते हुए गैस रिफिलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में हल्द्वानी पुलिस ने डहरिया प्रगति विहार फेस 4 में छापेमारी कर अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों से कमर्शियल सिलेंडरों में गैस भरते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

कैसे हुआ खुलासा?

एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र और सीओ हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री राजेश यादव की टीम ने यह कार्रवाई की। सूचना के आधार पर पुलिस ने किराए पर लिए गए टिन शेड पर छापा मारा, जहां घरेलू सिलेंडरों से कमर्शियल सिलेंडरों में अवैध गैस रिफिलिंग की जा रही थी।

 /></p><div class='code-block code-block-5' style='margin: 8px 0; clear: both;'>
<p><img class=

मौके से बरामद सामान

पुलिस ने मौके से 27 सिलेंडर और रिफिलिंग से जुड़े उपकरण बरामद किए, जिनमें शामिल हैं:15 घरेलू गैस सिलेंडर12 कमर्शियल गैस सिलेंडरइलेक्ट्रॉनिक कांटा (ROLEX कंपनी)कृषि स्प्रे पंप और गैस पाइपदो अग्निशमन यंत्रबांसुरी और रेगुलेटर

 /></div>




<h2 class=गिरफ्तार अभियुक्तों की जानकारी

1. रोहित अरोरा: उम्र 36 वर्ष, निवासी गौजाजाली उत्तर, दुर्गा कॉलोनी, बरेली रोड, हल्द्वानी।

2. विपिन कुमार: उम्र 35 वर्ष, निवासी हीरानगर, हल्द्वानी।

कानूनी कार्यवाहीपुलिस ने कोतवाली हल्द्वानी में FIR No. 420/24 के तहत धारा 3/7 E.C. Act के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

कार्रवाई में शामिल टीम

इस सफल कार्रवाई में व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर, SI प्रवीण कुमार, अ0उ0नि0 राजेन्द्र मेहरा, पूर्ति निरीक्षक श्री जगमोहन सिंह नेगी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिव्या अहीन पाण्डे सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।

वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग के गोरखधंधे पर लगाम लगेगी। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे अन्य अवैध गतिविधियों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

Link copied to clipboard!