Saturday, April 11, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
हल्द्वानी: पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध—आशीष त्रिपाठीहल्द्वानी में रेलवे प्रकरण: पीएम आवास योजना के फार्मों की जांच तेज, 6 टीमें मैदान में उतरींखबर के बाद जागी जनता: आम नागरिकों ने खोला मोर्चा, शिकायत पत्र से हुए नए खुलासेबड़ी खबर: उत्तराखंड में दुग्ध उत्पादकों को राहत, दूध के दाम बढ़े 20 साल बाद भर्ती का रास्ता खुलाजागरूक नागरिक बनें: अब घर बैठे करें “भारत की जनगणना-2027” की स्व-गणनाहल्द्वानी: पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध—आशीष त्रिपाठीहल्द्वानी में रेलवे प्रकरण: पीएम आवास योजना के फार्मों की जांच तेज, 6 टीमें मैदान में उतरींखबर के बाद जागी जनता: आम नागरिकों ने खोला मोर्चा, शिकायत पत्र से हुए नए खुलासेबड़ी खबर: उत्तराखंड में दुग्ध उत्पादकों को राहत, दूध के दाम बढ़े 20 साल बाद भर्ती का रास्ता खुलाजागरूक नागरिक बनें: अब घर बैठे करें “भारत की जनगणना-2027” की स्व-गणना

हल्द्वानी: पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध—आशीष त्रिपाठी

| April 11, 2026 | 3 hours ago | 0 min read

हल्द्वानी, 10 अप्रैल 2026। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी ने कहा है कि प्रदेश सरकार पत्रकारों की हर समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पत्रकारों के हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए विभाग गंभीरता से काम कर रहा है।

शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित बैठक में अपर निदेशक ने मीडिया कर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। उन्होंने बताया कि पत्रकार मान्यता नवीनीकरण में आ रही दिक्कतों को विभाग ने गंभीरता से लिया है और इसके समाधान के प्रयास जारी हैं। वहीं, मृतक आश्रित परिवारों को आर्थिक सहायता से जुड़े सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है।

अपर निदेशक ने कहा कि यदि किसी पत्रकार को पत्रकार कल्याण कोष से सहायता नहीं मिल पा रही है, तो ऐसे मामलों में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए संबंधित पत्रकार को जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव प्रस्तुत करना होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता दी जा रही है और बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों का शीघ्र समाधान विभागीय एवं शासन स्तर पर किया जाएगा।

बैठक के दौरान पत्रकारों ने चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार, मान्यता प्रक्रिया में स्थिरता, कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा, राज्य अतिथि गृहों में तत्काल आरक्षण, बच्चों की उच्च शिक्षा में आरक्षण, रेलवे आरक्षण की बहाली, टोल प्लाजा में छूट और जिला पत्रकार स्थायी समिति में व्यापक प्रतिनिधित्व जैसे मुद्दे उठाए।

अपर निदेशक ने आश्वासन दिया कि सूचना विभाग से जुड़े मामलों का जल्द समाधान होगा, जबकि अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जाएगा। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि कुमाऊं द्वार, हल्द्वानी में आधुनिक मीडिया सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

बैठक का संचालन जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी ने किया। इस अवसर पर सूचना अधिकारी अहमद नदीम सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Link copied to clipboard!