ACCIDENT

UP: हरदोई में केनरा बैंक के सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही से बंदूक से चली गोली,

शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter
UP: हरदोई में केनरा बैंक के सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही से बंदूक से चली गोली,

बंदूक से चली गोली से गार्ड खुद ही हो गया

#कछौना #हरदोई #लखनऊ पलिया हाईवे पर कछौना कस्बे में स्थित केनरा बैंक के सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही से बंदूक से चली गोली से गार्ड चुटहिल हो गया। इस घटना से खलबली मच गई !!मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अपराह्न कस्बे में स्थित केनरा बैंक के सिक्योरिटी गार्ड सुनील मिश्रा पुत्र अश्वनी मिश्रा निवासी तेरिया थाना सण्डीला की डीबीबीएल बंदूक से लापरवाही से गोली चल गई। गार्ड के बाएं पैर में गोली लग गई। इस अचानक घटना से अफरातफरी मच गई !!

वीडियो सामने आया

बंदूक से चली गोली

शाखा प्रबंधक संतोष कुमार व बैंक कर्मी आनन फानन में घायल गार्ड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर गार्ड की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया, जहां पर इलाज चल रहा है। गार्ड की हालत खतरे से बाहर है। थोड़ी सी चूक से गार्ड की जान जा सकती थी। पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है !!

i7 News के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें

उत्तराखंड, हल्द्वानी व देश की हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सीधे अपने WhatsApp पर तुरंत प्राप्त करें।

चैनल फॉलो करें
यह ख़बर अच्छी लगी? दोस्तों के साथ शेयर करें! फेसबुक पर i7 News के आधिकारिक पेज (@I7Newsnainital) से जुड़ें
प्रकाशित: 23 March, 2024 5:39 AM
संपादकीय लेखक

Rihan Khan

i7 News डिजिटल न्यूज़ डेस्क रिपोर्टर। उत्तराखंड, कुमाऊं व राष्ट्रीय समाचारों की निष्पक्ष एवं त्वरित रिपोर्टिंग।

सभी लेख देखें (782 समाचार)