Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

हल्द्वानी में गैस सिलेंडर कालाबाजारी का खुलासा, इंडेन कर्मियों पर एफआईआर के निर्देश

| March 30, 2026 | 6 months ago | 0 min read

हल्द्वानी, 30 मार्च 2026।

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण उत्पन्न गैस संकट के बीच नैनीताल जिला प्रशासन जहां उपभोक्ताओं को पारदर्शी और व्यवस्थित गैस वितरण सुनिश्चित करने में जुटा है, वहीं कुछ कर्मचारियों की लापरवाही और संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं।

सोमवार को कुमाऊं आयुक्त को सूचना मिली कि हल्द्वानी के डहरिया क्षेत्र में महेंद्र फोटो स्टूडियो के पास इंडेन गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। मौके पर जांच में पाया गया कि गैस वितरण कर रहे कर्मियों ने 10 भरे हुए सिलेंडर मौके पर छोड़ दिए और बिना खाली सिलेंडर लिए ही वहां से चले गए।

 /></div>




<figure class=

मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने संबंधित ठेकेदार और कर्मचारियों को तलब कर पूछताछ की। हालांकि कोई भी कर्मचारी यह स्पष्ट नहीं कर पाया कि बिना खाली सिलेंडर लिए एक साथ 10 भरे सिलेंडर क्यों छोड़े गए। इससे कालाबाजारी की आशंका और गहरा गई।

स्थिति को देखते हुए आयुक्त दीपक रावत ने केएमवीएन के महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि सिलेंडर वितरण से जुड़े आउटसोर्स कर्मचारी संदीप, प्रेमपाल सिंह ठाकुर और प्रमोद चौहान के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए।

आयुक्त ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि गैस वितरण व्यवस्था को किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। कालाबाजारी और घटतौली की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इसके साथ ही उन्होंने केएमवीएन और गैस एजेंसियों के अधिकारियों को नियमित औचक निरीक्षण करने और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Link copied to clipboard!