Monday, April 6, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
किच्छा में विकास की बड़ी सौगात: 19.40 करोड़ से शिमला कुर्रेया मार्ग निर्माण स्वीकृत, विधायक तिलक राज बेहड़ का भव्य स्वागतकिच्छा में विकास की बड़ी सौगात: 19.40 करोड़ से शिमला कुर्रेया मार्ग निर्माण स्वीकृत, विधायक तिलक राज बेहड़ का भव्य स्वागतहल्द्वानी: वन विभाग के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, 8 सूत्रीय मांगों पर दी चेतावनीविश्व स्वास्थ्य दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, सहायता समूह की सराहनीय पहलI7 News धमाका: सिस्टम की सनक ने निगल लिया एक मैनेजर!किच्छा में विकास की बड़ी सौगात: 19.40 करोड़ से शिमला कुर्रेया मार्ग निर्माण स्वीकृत, विधायक तिलक राज बेहड़ का भव्य स्वागतकिच्छा में विकास की बड़ी सौगात: 19.40 करोड़ से शिमला कुर्रेया मार्ग निर्माण स्वीकृत, विधायक तिलक राज बेहड़ का भव्य स्वागतहल्द्वानी: वन विभाग के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, 8 सूत्रीय मांगों पर दी चेतावनीविश्व स्वास्थ्य दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, सहायता समूह की सराहनीय पहलI7 News धमाका: सिस्टम की सनक ने निगल लिया एक मैनेजर!

चंपावत में गैस एजेंसी प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

| April 6, 2026 | 3 hours ago | 0 min read

कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित चंपावत इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय प्रबंधक दयाल रावत ने रविवार रात अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के घर की भी जांच की गई, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस के अनुसार, मामले के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Link copied to clipboard!