Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?

अधिक ब्याज और गारंटी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी का बड़ा खुलासा

| February 5, 2026 | 2 months ago | 1 min read

I7 NEWS | नैनीताल

👉 SSP नैनीताल की सख्ती से 02 मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद नैनीताल में जनता से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े वित्तीय घोटाले का पुलिस ने खुलासा किया है। डॉ. मंजुनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर एक वर्ष से अधिक समय से लंबित इस गंभीर मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।


एसएसपी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।


पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्तों द्वारा वर्ष 2017 में “देवभूमि बहुदेशीय स्वायत्त सहकारिता” नामक संस्था की शाखाएं हल्द्वानी (कपिल कॉम्प्लेक्स, मुखानी) एवं रामनगर में खोली गईं। उत्तराखंड सरकार से पंजीकरण का हवाला देकर, अधिक ब्याज और गारंटी का लालच देकर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल सहित कई जनपदों के भोले-भाले नागरिकों से भारी निवेश कराया गया।


🔍 6 करोड़ 80 लाख का गबन
जांच में खुलासा हुआ कि हजारों निवेशकों से लगभग 6 करोड़ 80 लाख रुपये एकत्र किए गए, जिसे संस्था के संचालक हेमचंद पंत (अध्यक्ष) और विकास दुर्गापाल (सचिव) ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गबन कर लिया और फरार हो गए। जांच के दौरान दोनों शाखाएं बंद पाई गईं और अभियुक्तों के बैंक खातों में करोड़ों रुपये के लेन-देन के साक्ष्य मिले।
न्यायालय से वारंट एवं कुर्की आदेश प्राप्त कर पुलिस टीम ने दिल्ली, हरियाणा और लखनऊ तक लगातार दबिश दी। अंततः दिनांक 04 फरवरी 2026 को दोनों मुख्य अभियुक्तों को लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।


⚖️ अन्य मामलों की भी जांच
पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों के विरुद्ध अन्य थानों में भी धोखाधड़ी और ठगी के मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की संभावना है, जिनकी तलाश जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां की जाएंगी।


👮‍♂️ गिरफ्तार अभियुक्त
हेमचंद पंत (45 वर्ष), निवासी हरिपुर नायक, कुसुमखेड़ा, थाना मुखानी, नैनीताल
विकास दुर्गापाल (41 वर्ष), निवासी देहरिया, हल्द्वानी, नैनीताल


👉 खातों में लेन-देन: ₹2 करोड़ 26 लाख एवं ₹4 करोड़ 58 लाख


🏅 पुलिस टीम को सम्मान
उत्कृष्ट कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल द्वारा गिरफ्तारी टीम को ₹2500 नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


📢 SSP की आमजन से अपील


एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने आम जनता से अपील की है कि अधिक लाभ के लालच में किसी भी योजना या संस्था में निवेश करने से पहले उसके पंजीकरण और वैधानिक स्थिति की स्वयं जांच करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या ठगी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
नैनीताल पुलिस अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Link copied to clipboard!