Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

बोर्ड परीक्षाओं से पहले जिलाधिकारी की अपील — संयम, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच रखें

| February 8, 2026 | 8 months ago | 1 min read

अगामी बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने

जिले के सभी परीक्षार्थियों को अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, मानसिक संतुलन एवं सफल परीक्षा की कामना करते हुए अभिभावकों और छात्रों से परीक्षा के दौरान धैर्य और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने की अपील की है।

बोर्ड परीक्षाओं से पहले जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं

जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि परीक्षा जीवन की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव अवश्य है, लेकिन इसे भय, तनाव या दबाव का कारण नहीं बनने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं केवल ज्ञान और अभ्यास की परख होती हैं, न कि किसी छात्र के व्यक्तित्व, प्रतिभा या भविष्य का अंतिम निर्णय।

परीक्षा को तनाव नहीं, अवसर के रूप में लें — जिलाधिकारी

उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपनी दिनचर्या को सरल, संतुलित और नियमित बनाए रखें। पर्याप्त विश्राम, समयबद्ध अध्ययन और स्वस्थ मन:स्थिति के साथ परीक्षा देने से ही वास्तविक क्षमता का बेहतर प्रदर्शन संभव होता है। अधिक अंक प्राप्त करने की चिंता कई बार विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को प्रभावित करती है, जबकि शांत और सहज मन से किया गया प्रयास अधिक सफल रहता है।

 /></div>




<h2 class=संतुलित दिनचर्या और शांत मन से बेहतर प्रदर्शन संभव

जिलाधिकारी ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक अपेक्षाओं का दबाव न डालें। इस समय बच्चों को डर या तनाव नहीं, बल्कि विश्वास, सहयोग और स्नेह की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमता अलग होती है और सफलता के मार्ग भी अलग-अलग हो सकते हैं।

अभिभावक बच्चों को दें सहयोग और भरोसा

अपने संदेश के अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि अंक जीवन का एक पड़ाव तय कर सकते हैं, लेकिन जीवन की दिशा नहीं। संयम, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही दीर्घकालीन सफलता की मजबूत आधारशिला होती है।सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी

Link copied to clipboard!