Thursday, April 9, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
महिला रामलीला में मेघनाद और कुंभकर्ण वध का मंचन, दर्शकों से गुलजार हुआ शीशमहल मैदानअब नहीं चलेगी मनमानी: DM की सख्ती से हल्द्वानी में शिक्षा माफिया पर बड़ी चोट, 46 स्कूलों को नोटिसहल्द्वानी में शराब दुकानों पर छापा: ओवररेटिंग पकड़ी गई, प्रशासन सख्तखबर का असर: प्राधिकरण हरकत में—सील दोबारा लगाई, करोड़ों की डील के आरोप से बढ़ी हलचलनैनीताल में “ऑपरेशन प्रहार” का असर: अपराधियों पर कसा शिकंजा, 7 शातिर गिरफ्तारमहिला रामलीला में मेघनाद और कुंभकर्ण वध का मंचन, दर्शकों से गुलजार हुआ शीशमहल मैदानअब नहीं चलेगी मनमानी: DM की सख्ती से हल्द्वानी में शिक्षा माफिया पर बड़ी चोट, 46 स्कूलों को नोटिसहल्द्वानी में शराब दुकानों पर छापा: ओवररेटिंग पकड़ी गई, प्रशासन सख्तखबर का असर: प्राधिकरण हरकत में—सील दोबारा लगाई, करोड़ों की डील के आरोप से बढ़ी हलचलनैनीताल में “ऑपरेशन प्रहार” का असर: अपराधियों पर कसा शिकंजा, 7 शातिर गिरफ्तार

अश्लील ऑडियो प्रकरण

| July 1, 2024 | 2 years ago | 1 min read

अश्लील ऑडियो प्रकरण पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश की प्रतिक्रिया

हाल ही में सामने आए पुलिस इंस्पेक्टर के अश्लील ऑडियो प्रकरण पर हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने कठोर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की गहन जाँच के बाद उचित वैधानिक कार्यवाही होनी चाहिए।सुमित हृदयेश ने कहा, “भाजपा राज में देवभूमि लगातार शर्मसार हो रही है। पहले से ही सत्ताधारी भाजपा के नेताओं द्वारा समय-समय पर देवभूमि को अपमानित किया जा रहा था।

अब कानून के रक्षक ही भक्षक बनकर देवभूमि को कलंकित करने पर उतारू हैं। भाजपा नेताओं और पुलिस प्रशासन की आपसी साठगांठ जगजाहिर है।”विधायक हृदयेश ने यह भी कहा कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई इसलिए आवश्यक है ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करने के बारे में सोच भी न सके।

उन्होंने किच्छा के विधायक श्री तिलक राज बेहड़ की भी सराहना की, जिन्होंने इस गंभीर मामले को तत्परता के साथ उठाया और एक जागरूक जनप्रतिनिधि का उदाहरण प्रस्तुत किया।

हृदयेश ने कहा, “पुलिस इंस्पेक्टर की अश्लील ऑडियो की गहन जाँच उपरांत उचित वैधानिक कार्यवाही होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।”सुमित हृदयेश, विधायक, हल्द्वानी

Link copied to clipboard!