Wednesday, August 19, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
अलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोपअलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोप

“मैंने उसको हमेशा के लिए सुला दिया”वीडियो कॉल कर मां से कहा कनाडा में पत्नी को मारा चाकू

| March 19, 2024 | 2 years ago | 1 min read

जगप्रीत के भाई ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ से कहा कि अभी उनके पास इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है कि उस रात उनके भाई और उसकी पत्नी (Canada Murder Case) के बीच क्या हुआ था. उन्होंने कहा कि हमारे परिवार ने बलविंदर कौर को कभी भी परेशान नहीं किया.

कनाडा में एक दिल दहलादेने वाली घटना सामने आई है. पंजाब के एक शख्स पर कनाडा में अपनी पत्नी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या (Canada Wife Murder) करने का आरोप है, अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 41 साल की बलविंदर कौर ब्रिटिश कोलंबिया के एबॉट्सफ़ोर्ड में अपने घर पर घायल हालत में पाई गईं. अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना 15 मार्च को

 /></p><div class='code-block code-block-5' style='margin: 8px 0; clear: both;'>
<p><img class=

पत्नी की हत्या के बाद गिरफ्तार

कनाडा की इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम के बयान के मुताबिक, “महिला की जान बचाने की कोशिश की गई, लेकिन दुख की बात है कि कुछ ही समय बाद उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया.” इस मामले में महिला के पति जगप्रीत सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. हैरानी की बात यह है कि जगप्रीत ने लुधियाना में अपनी मां को वीडियो कॉल कर बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. 

 /></div>




<h2 class=कपल के बीच होती थी बहस”

बलविंदर कौर की बहन ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को बताया, “मेरी बहन की चाकू मारकर हत्या करने के बाद, जगप्रीत ने लुधियाना में अपनी मां को वीडियो कॉल कर कहा कि मैंने उसे हमेशा के लिए सुला दिया है.” उनका कहना है कि कपल के बीच पैसों को लेकर हर रोज बहस होती थी. दो हफ्ते पहले ही कनाडा पहुंचा जगप्रीत काम नहीं कर रहा था और बेरोजगार था. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों की शादी साल 2000 में हुई थी. दोनों के दो बच्चे, एक बेटी और एक बेटा भी है.

बलविंदर कौर को कभी भी परेशान नहीं किया

हालांकि, जगप्रीत के परिवार ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए दोनों को खुशहाल कपल बताया. जगप्रीत के भाई ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ से कहा कि अभी उनके पास इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है कि उस रात उनके भाई और उसकी पत्नी के बीच क्या हुआ था. उन्होंने कहा कि हमारे परिवार ने बलविंदर कौर को कभी भी परेशान नहीं किया दोनों खुशहाल कपल थे और घटना से कुछ घंटे पहले खरीदारी करके लौटे थे.’उन्होंने कहा कि, ” मेरे भाई ने मां को फोन करके बताया कि उसने गलती से अपनी पत्नी को घायल कर दिया है. वह माफ़ी मांग रहा था. उन्होंने कहा कि कुछ भी जानबूझकर नहीं किया गया. उस रात जो हुआ उसके पीछे का कारण कोई नहीं जानता क्योंकि उनकी बेटी भी बाहर थी.”

Link copied to clipboard!