Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?

रुद्रपुर में फैक्ट्री की मशीन पर काम कर रहे युवक की पेट में सरिया

| March 22, 2024 | 2 years ago | 0 min read

किच्छा निवासी अर्शप्रीत सिंह (22) पुत्र मनजीत सिंह

  • लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
  • रुद्रपुर में फैक्ट्री की प्रेशर मशीन पर काम कर रहे युवक की पेट में सरियानुमा कील घुसने से मौत हो गई।

किच्छा निवासी अर्शप्रीत सिंह (22) पुत्र मनजीत सिंह नेशनल हाइवे 74 पर शिमला पिस्तौर स्थित रावा हाईटेक रुद्रपुर प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में पिछले तीन साल से काम करता था। रोजाना की तरह वह गुरुवार को भी फैक्ट्री काम करने आया था। इसी बीच प्रेशर मशीन पर काम करने के दौरान उसके पेट में सरियानुमा कील घुस गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के कई घंटे बाद परिजनों को मामले का पता चला तो वे मौके पर पहुंच गए और मां बेटे के शव को देख आंसू बिलखती रही। परिजनों की सूचना पर बागवाड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस हादसे के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि बेटे की मौत को कई घंटे हो गए लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन ने उन्हें जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि वह एक निजी स्कूल में काम करती हैं और पति की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। हर्षप्रीत परिवार में सबसे बड़ा था। उससे एक छोटा भाई है।पुलिस हादसे के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि फैक्टरी में हादसे के दौरान श्रमिक की मौत हुई है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में फैक्टरी प्रबंधन से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

Link copied to clipboard!