Sunday, October 4, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

हल्द्वानी में रबी फसल की क्रॉप कटिंग, डीएम ने लिया जायजा

| April 4, 2026 | 6 months ago | 1 min read

हल्द्वानी, 4 अप्रैल 2026।
जिले में रबी फसल के उत्पादन का सटीक आंकलन करने के लिए शनिवार को हरिपुरा तुलाराम राजस्व गांव में क्रॉप कटिंग प्रयोग किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने किसान नागेंद्र सिंह के खेत में 43.3 वर्ग मीटर के प्लॉट पर के अंतर्गत फसल कटाई प्रयोग कराया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर फसल उत्पादन और खेती से जुड़ी समस्याओं की जानकारी भी ली।

पारदर्शिता और सटीकता पर जोर

निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग पूरी पारदर्शिता और तय मानकों के अनुसार की जाए, ताकि फसल उत्पादन का सही आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया जिले में फसलों की औसत उपज, उत्पादन और उत्पादकता तय करने का प्रमुख आधार है।

 /></div>




<figure class=

किसानों को बीमा कराने की सलाह

जिलाधिकारी ने किसानों को फसल नुकसान से बचाव के लिए फसल बीमा कराने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि क्रॉप कटिंग के आंकड़ों के आधार पर ही किसानों को बीमा दावा (क्लेम) मिलता है।

योजनाओं और MSP निर्धारण में अहम भूमिका

डीएम रयाल ने कहा कि क्रॉप कटिंग के जरिए प्रति हेक्टेयर उपज का वैज्ञानिक आंकलन होता है, जो सरकार द्वारा समर्थन मूल्य (MSP) निर्धारण, खाद्यान्न खरीद और विभिन्न कृषि योजनाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, कानूनगो बृजेश कुमार, राजस्व उप निरीक्षक अरुण वर्मा, अपर सांख्यिकी अधिकारी महेन्द्र सिंह डांगी, मीना नेगी और बीमा कंपनी के प्रतिनिधि हेम सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Link copied to clipboard!