Wednesday, August 19, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
अलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोपअलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोप

हल्द्वानी में ब्लैक फिल्म और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का बढ़ता ट्रेंड, आखिर किसके दम पर सड़कों पर दौड़ रहे नियम तोड़ने वाले वाहन?

| July 3, 2026 | 2 months ago | 0 min read

कानून को चुनौती या कार्रवाई का डर खत्म? दिनदहाड़े सड़कों पर दौड़ रहीं नियम तोड़ने वाली गाड़ियां

हल्द्वानी। शहर की सड़कों पर इन दिनों मानो ब्लैक फिल्म लगी और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का नया ट्रेंड चल पड़ा है। पहले यह नजारा केवल रात के समय देखने को मिलता था, लेकिन अब दिनदहाड़े भी ऐसी गाड़ियां शहर की मुख्य सड़कों पर बेखौफ दौड़ती नजर आ रही हैं।

 /></p><div class='code-block code-block-5' style='margin: 8px 0; clear: both;'>
<p><img class=

ताजा मामला शहर के व्यस्त इलाके का है, जहां ब्लैक फिल्म लगी और बिना नंबर प्लेट वाली एक एसयूवी खुलेआम सड़कों पर घूमती दिखाई दी। सवाल यह उठता है कि आखिर इन वाहन चालकों को नियमों की परवाह क्यों नहीं है? क्या इन्हें कार्रवाई का डर नहीं या फिर ये कानून को खुली चुनौती दे रहे हैं?

 /></div>




<p class=नैनीताल पुलिस लगातार ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर चालान और जुर्माने की कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी रुकने का नाम नहीं ले रही। शहर में कई वाहन चालक ब्लैक फिल्म, फैंसी नंबर प्लेट या बिना नंबर प्लेट के ही वाहन चलाते नजर आ रहे हैं, जिससे सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

यातायात नियमों के अनुसार वाहनों पर अवैध ब्लैक फिल्म लगाना और नंबर प्लेट नहीं लगाना नियमों का उल्लंघन है, जिस पर जुर्माने और अन्य कार्रवाई का प्रावधान है। भारत में आफ्टरमार्केट ब्लैक फिल्म प्रतिबंधित है और नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होना अनिवार्य है।

अब देखना होगा कि नैनीताल पुलिस ऐसे नियम तोड़ने वालों पर कब तक सख्ती बढ़ाती है और क्या इस बढ़ते ट्रेंड पर लगाम लग पाती है या नहीं।

Link copied to clipboard!