Monday, October 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

नैनीताल: SSP कार्यालय में लगी आग से मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

| April 6, 2026 | 6 months ago | 1 min read

नैनीताल में जिलाधिकारी कार्यालय और सिविल कोर्ट के पास स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि समय रहते कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 12:15 बजे अचानक मीटर की तार जलने की तेज बदबू आई और हल्का धमाका सुनाई दिया। मौके पर पहुंचने पर मीटर में आग लगी दिखाई दी, जिसे तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से बुझाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग और दमकल टीम को अलर्ट किया गया। तत्काल शटडाउन लेकर स्थिति को नियंत्रित किया गया। हाइडिल विभाग के कर्मचारी कंचन जोशी ने बताया कि SSP कार्यालय का मीटर फुंक गया था, जिसे सुधारने के लिए चिपके तारों को अलग कर दोबारा फिट किया गया।

 /></div>




<p class=करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया शुरू की गई। सूखाताल से शटडाउन लेने के कारण पूरे शहर में लगभग एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि अधिक लोड या ढीले तार के कारण मीटर में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 24 दिसंबर 2025 को भी SSP आवास में आग लगने की घटना सामने आई थी।

👉 फिलहाल, प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है, जबकि समय रहते आग पर काबू पाने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

Link copied to clipboard!