Thursday, August 20, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में इश्तियाक खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए कुमाऊं संयोजकअंकिता भंडारी हत्याकांड: हाईकोर्ट से तीनों दोषियों को राहत नहीं, सरकार की भूमिका पर फिर उठे सवालशिक्षा और समाज के विकास पर जोर, ऑल इंडिया मुस्लिम बंजारा विकास मंच का वार्षिक अधिवेशन संपन्नअलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में इश्तियाक खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए कुमाऊं संयोजकअंकिता भंडारी हत्याकांड: हाईकोर्ट से तीनों दोषियों को राहत नहीं, सरकार की भूमिका पर फिर उठे सवालशिक्षा और समाज के विकास पर जोर, ऑल इंडिया मुस्लिम बंजारा विकास मंच का वार्षिक अधिवेशन संपन्नअलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देश

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, सहायता समूह की सराहनीय पहल

| April 6, 2026 | 5 months ago | 0 min read

नैनीताल। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (वाईएचएआई) की नैनीताल इकाई द्वारा स्व. बाल कृष्ण देवकी देवी स्मृति चेरिटेबल रक्त कोष, मुखानी के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

 /></p><div class='code-block code-block-5' style='margin: 8px 0; clear: both;'>
<p><img class=

इस अवसर पर वाईएचएआई के नैनीताल चेयरमैन डॉ. एच. एस. बिष्ट, उपाध्यक्ष हरीश कड़ाकोटी, सचिव सुनील कनवाल सहित अनुराग भट्ट, हरीश भाकुनी, आदित्य साह, राजेंद्र क्वीरा, श्रीमती गंगा बिष्ट और आस्था मौजूद रहे। संस्था के सलाहकार बी. एस. साही (आईएफएस) की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया।

 /></div>




<p class=ब्लड बैंक के संयोजक संजय नेगी और डॉ. एच. एस. बिष्ट ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो जरूरतमंदों को नया जीवन देता है।

कार्यक्रम के दौरान सहायता समूह की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। समूह के सदस्यों ने न केवल आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, बल्कि लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने में भी अहम भूमिका निभाई। उनकी सक्रियता और समाज सेवा के प्रति समर्पण को सभी उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके और जरूरतमंदों की मदद की जा सके।

Link copied to clipboard!