Monday, October 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग●ज्योलिकोट में स्वास्थ्य सेवाएं जारी, नए पीलिया-डायरिया मामलों में कमी●आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को त्वरित राहत के निर्देश●नैनीताल में मौसमी फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, CMO ने अस्पतालों को दिए तैयार रहने के निर्देश●राजपुरा में बढ़ते नशे के कारोबार पर विधायक सुमित हृदयेश ने जताया आक्रोश●SIR प्रक्रिया को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने ADM को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

I7 News धमाका: सिस्टम की सनक ने निगल लिया एक मैनेजर!

| April 6, 2026 | 6 months ago | 1 min read

गैस की ‘किल्लत’ या ‘कत्ल’? चम्पावत गैस मैनेजर की मौत का सनसनीखेज सच!

हल्द्वानी/चम्पावत (I7 News):
एक तरफ गैस के खाली सिलेंडर और दूसरी तरफ रसूखदार अधिकारियों का जानलेवा दबाव! चम्पावत में जो हुआ, उसने पूरे उत्तराखंड को दहला दिया है। चम्पावत गैस के प्रबंधक ने कथित तौर पर मौत को गले लगा लिया है, लेकिन पीछे छोड़ गए हैं एक ऐसा ‘डेथ नोट’ (नोटिस) जो सिस्टम के चेहरे पर कालिख पोत रहा है!

सनसनीखेज खुलासा: क्या ‘टारगेट’ के नाम पर हुआ मानसिक कत्ल?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक हस्तलिखित नोटिस चीख-चीख कर कह रहा है कि यह सिर्फ एक खुदकुशी नहीं है। नोटिस में सीधा आरोप है— “IOC (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन) के दबाव के कारण मैनेजर ने आत्महत्या कर ली!” I7 News के सनसनीखेज सवाल:

  • खाली सिलेंडर, भरी हुई धमकियां: सूत्रों का दावा है कि पीछे से गैस की सप्लाई शून्य थी, लेकिन ऊपर बैठे आकाओं का दबाव 100% था! जब गैस ही नहीं थी, तो क्या मैनेजर अपनी जान फूंककर सिलेंडर भरता?
  • मैनेजमेंट का खूनी खेल: क्या अधिकारियों ने टारगेट पूरा न होने पर मैनेजर को प्रताड़ित किया था?
  • KMVN में हड़कंप: आज कुमाऊं मंडल की सभी गैस सेवाएं ठप हैं। कर्मचारी सड़क पर हैं। क्या प्रशासन इस ‘कथित’ मानसिक उत्पीड़न की फाइल को दबा देगा?

मैनेजर की मौत… सिस्टम का जश्न?

हैरानी की बात है कि एक तरफ जनता गैस के लिए त्राहि-माम कर रही है, और दूसरी तरफ विभाग के भीतर का ‘प्रेशर कुकर’ फट चुका है। I7 News को मिली जानकारी के अनुसार, गैस की भारी किल्लत के बावजूद मैनेजर पर असंभव मैनेजमेंट का दबाव बनाया जा रहा था। कथित तौर पर इसी तनाव ने एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया।

 /></div>




<h3 class=I7 News की सीधी चेतावनी:

यह खबर केवल एक मौत की नहीं, बल्कि उस हर कर्मचारी की है जो आज ‘टारगेट’ के नाम पर शोषित हो रहा है। अगर आज चम्पावत के इस मैनेजर को इंसाफ नहीं मिला, तो कल नंबर किसी और का होगा!

“लाशें गवाही दे रही हैं कि सिस्टम बीमार है। IOC के जिन अधिकारियों का नाम इस ‘कथित’ दबाव में आ रहा है, क्या सरकार उन पर शिकंजा कसेगी?

Link copied to clipboard!