UTTRAKHAND

चंपावत में गैस एजेंसी प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter
चंपावत में गैस एजेंसी प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित चंपावत इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय प्रबंधक दयाल रावत ने रविवार रात अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के घर की भी जांच की गई, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

 /></div>




<p class=पुलिस के अनुसार, मामले के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

i7 News के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें

उत्तराखंड, हल्द्वानी व देश की हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सीधे अपने WhatsApp पर तुरंत प्राप्त करें।

चैनल फॉलो करें
यह ख़बर अच्छी लगी? दोस्तों के साथ शेयर करें! फेसबुक पर i7 News के आधिकारिक पेज (@I7Newsnainital) से जुड़ें
प्रकाशित: 6 April, 2026 1:06 PM
संपादकीय लेखक

admin

i7 News डिजिटल न्यूज़ डेस्क रिपोर्टर। उत्तराखंड, कुमाऊं व राष्ट्रीय समाचारों की निष्पक्ष एवं त्वरित रिपोर्टिंग।

सभी लेख देखें (257 समाचार)