Wednesday, August 19, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
अलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोपअलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोप

समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारा

| April 5, 2026 | 5 months ago | 1 min read

हल्द्वानी।
समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और जरूरतमंद बच्चों को बेहतर भविष्य देने के उद्देश्य से गोडापड़ाओ क्षेत्र में कार्यरत ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी पिछले पाँच वर्षों से सराहनीय पहल कर रही है। संस्था आर्थिक रूप से कमजोर, गरीब और सिंगल पैरेंट परिवारों के बच्चों को लगातार सहयोग प्रदान कर रही है।

संस्था के माध्यम से बच्चों को पूरे वर्ष पढ़ाई से संबंधित आवश्यक सामग्री जैसे किताबें, कॉपियां, रजिस्टर, स्कूल बैग, जूते सहित अन्य शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे उनकी शिक्षा में कोई बाधा न आए।

 /></p><div class='code-block code-block-5' style='margin: 8px 0; clear: both;'>
<p><img class=

इसके अलावा संस्था की टीम द्वारा सप्ताह में तीन दिन—शुक्रवार, शनिवार और रविवार—दो घंटे का निःशुल्क ट्यूशन भी दिया जाता है। इस पहल से बच्चों की पढ़ाई में सुधार हो रहा है और उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है।

 /></div>




<p class=गोडापड़ाओ स्थित एनजीओ कार्यालय में यह शैक्षणिक कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है। यहां बच्चों को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर शिविरों का आयोजन कर मार्गदर्शन और प्रेरणा भी दी जाती है।

संस्था के सदस्य निरंतर इस अभियान को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। साथ ही कई सहयोगी और बैक सपोर्टर्स भी इस नेक कार्य में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं, जिनकी मदद से यह सामाजिक पहल पूरे वर्ष सफलतापूर्वक जारी है।

संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि इस प्रयास से कई जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा का अवसर मिल रहा है और वे अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। उन्होंने समाज के लोगों से भी अपील की कि वे आगे आकर ऐसे बच्चों की मदद करें।

इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है और लोग इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल मान रहे हैं।

इस दौरान गुड्डू बिष्ट, नेहा बिष्ट, लीला रावत, पूजा नेगी, अंजू बडाली तथा बबिता कांडपाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग किया।

Link copied to clipboard!