Sunday, July 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
नौकुचियाताल को लेकर सोशल मीडिया वीडियो पर विवाद, कार्रवाई की मांग तेजरानीखेत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकर्ता बैठक आयोजित, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोरहल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादलों पर सियासत तेज, विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंताहल्द्वानी में ब्लैक फिल्म और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का बढ़ता ट्रेंड, आखिर किसके दम पर सड़कों पर दौड़ रहे नियम तोड़ने वाले वाहन?मेयर गजराज सिंह बिष्ट के सफल एक वर्ष के कार्यकाल पर QR Suppliers के मालिक ने जताया आभार, नए शोरूम के शुभारंभ पर मिली शुभकामनाएंनौकुचियाताल को लेकर सोशल मीडिया वीडियो पर विवाद, कार्रवाई की मांग तेजरानीखेत में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्यकर्ता बैठक आयोजित, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोरहल्द्वानी के सरकारी अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादलों पर सियासत तेज, विधायक सुमित हृदयेश ने जताई चिंताहल्द्वानी में ब्लैक फिल्म और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का बढ़ता ट्रेंड, आखिर किसके दम पर सड़कों पर दौड़ रहे नियम तोड़ने वाले वाहन?मेयर गजराज सिंह बिष्ट के सफल एक वर्ष के कार्यकाल पर QR Suppliers के मालिक ने जताया आभार, नए शोरूम के शुभारंभ पर मिली शुभकामनाएं

हल्द्वानी में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई — ढाबे से 109 पव्वे बरामद, आरोपी गिरफ्तार

| April 4, 2026 | 3 months ago | 0 min read

हल्द्वानी, 4 अप्रैल 2026।
शहर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बरेली रोड स्थित एक ढाबे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए देसी और विदेशी शराब व बियर के कुल 109 पव्वे बरामद किए हैं। इस मामले में आरोपी राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आबकारी विभाग को क्षेत्र में अवैध मदिरा की बिक्री को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर शनिवार को सघन चेकिंग और दबिश अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने संदिग्ध स्थानों और व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी करते हुए गहन तलाशी ली।

जांच के दौरान बरेली रोड स्थित ढाबे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी राजेंद्र प्रसाद पहले भी इसी तरह के मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह अवैध कारोबार में लगातार संलिप्त रहा है।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट, उप निरीक्षक रुचिका कांडपाल, कैलाश जोशी सहित अन्य टीम सदस्य मौजूद रहे।

Link copied to clipboard!