Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
सरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?हल्द्वानी में महिला रामलीला का भव्य मंचन, मुख्य अतिथि ललित जोशी रहे आकर्षण का केंद्रसरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?हल्द्वानी में महिला रामलीला का भव्य मंचन, मुख्य अतिथि ललित जोशी रहे आकर्षण का केंद्र

कोतवाली हल्द्वानी में पर विशेष पूजा, भंडारे में उमड़ी भीड़

| April 2, 2026 | 3 days ago | 1 min read

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नैनीताल पुलिस द्वारा कोतवाली हल्द्वानी परिसर स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री मंजुनाथ टी.सी. ने किया।

इस अवसर पर पुलिस जवानों, स्थानीय नागरिकों और पत्रकारों के लिए प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

नैनीताल पुलिस ने इस अवसर पर जनपदवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं और सामाजिक एकता व सद्भाव का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल श्री हरकेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री रोहतास सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

— I7 न्यूज़

Link copied to clipboard!