Thursday, August 20, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में इश्तियाक खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए कुमाऊं संयोजकअंकिता भंडारी हत्याकांड: हाईकोर्ट से तीनों दोषियों को राहत नहीं, सरकार की भूमिका पर फिर उठे सवालशिक्षा और समाज के विकास पर जोर, ऑल इंडिया मुस्लिम बंजारा विकास मंच का वार्षिक अधिवेशन संपन्नअलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में इश्तियाक खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए कुमाऊं संयोजकअंकिता भंडारी हत्याकांड: हाईकोर्ट से तीनों दोषियों को राहत नहीं, सरकार की भूमिका पर फिर उठे सवालशिक्षा और समाज के विकास पर जोर, ऑल इंडिया मुस्लिम बंजारा विकास मंच का वार्षिक अधिवेशन संपन्नअलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देश

हल्द्वानी: हज यात्रियों का टीकाकरण सम्पन्न, स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में प्रक्रिया पूरी

| April 2, 2026 | 5 months ago | 1 min read

हल्द्वानी | 1 अप्रैल 2026
हल्द्वानी के बेस अस्पताल में बुधवार को हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में हाजी मौजूद रहे और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को आवश्यक टीके लगाए।

टीकाकरण कार्यक्रम में हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद, राज्य मंत्री दिनेश आर्य, राज्य मंत्री अनिल डब्बू, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इसरार हुसैन, कुमाऊं संयोजक महबूब अली, नगर अध्यक्ष अनवर अली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा हज कमेटी सदस्य तरन्नुम खान, जिला मंत्री शानू खान, मोहम्मद यासीन, अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ, हज अधिकारी मोहम्मद एहसान, अब्दुल कादिर, गुलशन अली और शाहिदा सिराज भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 /></p><div class='code-block code-block-5' style='margin: 8px 0; clear: both;'>
<p><img class=

जानकारी के अनुसार, इस वर्ष उत्तराखंड से कुल 1366 हाजी हज यात्रा पर जाएंगे। इनमें से हल्द्वानी के 101, नैनीताल के 165 और अल्मोड़ा के 8 हाजियों का टीकाकरण बेस अस्पताल में किया गया।

 /></div>




<p class=इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हाजियों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सावधानी बरतें। हाजियों ने भी टीकाकरण प्रक्रिया को लेकर संतोष व्यक्त किया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित और सुचारू रूप से सम्पन्न हो सकी।

Link copied to clipboard!