Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?

देहरादून में ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

| March 30, 2026 | 6 days ago | 1 min read

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत एलआईयू (LIU) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला किर्गिस्तान और दो महिलाएं उज्बेकिस्तान की निवासी बताई जा रही हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार महिलाओं में से एक वैध वीजा पर भारत आई थी, लेकिन वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी देश नहीं छोड़ा और अवैध रूप से देहरादून में रहने लगी। वहीं, अन्य दो महिलाएं नेपाल सीमा के रास्ते चोरी-छिपे भारत में दाखिल हुई थीं। पकड़े जाने से बचने के लिए तीनों ने स्थानीय लोगों की मदद से फर्जी भारतीय पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार कर लिए थे।

पूछताछ के दौरान एक और बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार महिलाओं में से एक को पहले बिहार पुलिस फर्जी दस्तावेजों के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। वह जेल भी जा चुकी थी, लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद अपने देश लौटने के बजाय नाम बदलकर फिर से भारत में रहने लगी।

पुलिस अब उन स्थानीय संपर्कों की तलाश में जुटी है, जिन्होंने इन विदेशी नागरिकों को फर्जी दस्तावेज बनवाने और छिपने में मदद की। एसएसपी देहरादून ने कहा कि ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत शहरभर में सघन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं, क्योंकि जांच के दौरान एक बड़े नेटवर्क के सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Link copied to clipboard!