Wednesday, August 19, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
अलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोपअलीगढ़ इगलास महिला हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी पर हत्या का आरोपहल्द्वानी में विकास कार्यों को लेकर महापौर गजराज बिष्ट का निरीक्षण, मीट बाजार और गौशाला की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देशसलेड़ी-खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारम्भदमुवाढूंगा में निर्माण पर रोक के बावजूद कथित निर्माण, प्राधिकरण की मॉनिटरिंग पर उठे सवालहल्द्वानी रामलीला मैदान के ‘शुद्धिकरण’ का मामला नहीं थम रहा, धार्मिक व जातिगत भावनाएं भड़काने का आरोप

हल्द्वानी नगर निगम के फैसलों पर उठे सवाल, जनता पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ

| March 25, 2026 | 5 months ago | 1 min read

हल्द्वानी, 25 मार्च 2026।
नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की कार्यकारिणी बैठक में लिए गए फैसलों ने आम जनता और व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा के साथ निगम की आय बढ़ाने के लिए निगम स्वामित्व वाली दुकानों के किराए में वृद्धि का निर्णय लिया गया, जिसे लेकर विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं।

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि पहले से ही महंगाई और आर्थिक दबाव झेल रहे छोटे दुकानदारों पर यह किराया वृद्धि अतिरिक्त बोझ डालेगी। कई लोगों ने इसे “राजस्व बढ़ाने के नाम पर जनता की जेब पर सीधा वार” बताया है।

 /></p><div class='code-block code-block-5' style='margin: 8px 0; clear: both;'>
<p><img class=

हालांकि निगम ने करों के अग्रिम भुगतान पर 25% छूट देने की घोषणा की है, लेकिन आलोचकों का कहना है कि यह सुविधा केवल उन्हीं लोगों को फायदा देगी जिनके पास एकमुश्त भुगतान करने की क्षमता है, जबकि आम मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारी इससे वंचित रह जाएंगे।

 /></div>




<figure class=

इसके अलावा, नए शामिल क्षेत्रों में व्यावसायिक भवनों पर संपत्ति कर को लेकर भी असंतोष देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना पर्याप्त सुविधाएं दिए कर वसूली बढ़ाना न्यायसंगत नहीं है।

कुल मिलाकर, नगर निगम के इन फैसलों को लेकर शहर में असंतोष का माहौल बनता नजर आ रहा है और आने वाले समय में विरोध तेज होने की संभावना है।

Link copied to clipboard!