Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?

अब नशा तस्करों की संपत्ति भी होगी जब्त, नैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन

| March 25, 2026 | 2 weeks ago | 1 min read

🚨 I7 NEWS | बड़ी कार्रवाई 🚨
हल्द्वानी/नैनीताल, 25 मार्च 2026:
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने अब तस्करों की अवैध संपत्ति पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एनडीपीएस मामलों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना हल्द्वानी में दर्ज मु0अ0सं0– 359/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में अभियुक्त नारायण दत्त परगाई (निवासी ग्राम कुकना, मुक्तेश्वर) के खिलाफ पहले ही आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया जा चुका है।

🔍 वित्तीय जांच में बड़ा खुलासा

विवेचना के दौरान अभियुक्त के पुत्र सुरेश परगाई के नाम पर कई वाहन सामने आए, जिनमें शामिल हैं—

  • 🚗 Ertiga कार (UK04TB-5931)
  • 🏍️ Honda मोटरसाइकिल (UK04Z-3013)
  • 🏍️ Hero मोटरसाइकिल (UK04AA-6853)

जांच में इन वाहनों को वैध आय से खरीदे जाने के कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

⚖️ दिल्ली से आया जब्ती आदेश

मामले में Competent Authority (SAFEMA/NDPS Act), New Delhi को फ्रीजिंग ऑर्डर भेजा गया था।
जिसके बाद 24 मार्च 2026 को जारी आदेश में Ertiga कार को NDPS Act 1985 की धारा 68-B(g) के तहत अवैध संपत्ति मानते हुए धारा 68-F(1) के अंतर्गत जब्त करने के निर्देश दिए गए।

🚔 पुलिस का सख्त संदेश

नैनीताल पुलिस ने साफ कर दिया है कि अब सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

👉 I7 NEWS की अपील:
नशे के खिलाफ इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।


Link copied to clipboard!