Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?समाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटउत्तराखंड में शस्त्र लाइसेंस पर सख्ती: ट्रांसफर, नए परमिट और कारतूस उपयोग तक की होगी गहन जांचहल्द्वानी में बागजाला गांव के मुद्दे पर आंदोलन तेज, 6 अप्रैल को DFO कार्यालय पर प्रदर्शन का ऐलानहल्द्वानी में सपा की सियासत गरम — अब्दुल बारी की मुलाकात से बढ़ी अंदरूनी हलचल, 2027 से पहले बड़ा बदलाव या नई कंट्रोवर्सी?

ईद पर्व को लेकर हल्द्वानी में पीस कमेटी बैठक, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

| March 18, 2026 | 3 weeks ago | 1 min read

हल्द्वानी | 18 मार्च 2026

आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से हल्द्वानी में संयुक्त पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर यह बैठक पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल की अध्यक्षता में कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में सम्पन्न हुई।

बैठक में हल्द्वानी, बनभूलपुरा, मुखानी और काठगोदाम क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में लिए गए अहम निर्णय

  • सभी समुदायों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई
  • अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना देने पर जोर
  • सोशल मीडिया पर बिना सत्यापन के कोई भी खबर साझा न करने की सख्त हिदायत
  • ईद के दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष योजना तैयार
  • संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा
  • बाजारों में व्यापारियों और किरायेदारों का सत्यापन अनिवार्य करने के निर्देश
  • पुलिस द्वारा लगातार गश्त (पेट्रोलिंग) जारी रखने की बात कही गई
  • गैस सिलेंडर सहित आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और सुरक्षा पर भी चर्चा

पुलिस-प्रशासन की अपील

पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि ईद का त्योहार शांति, भाईचारे और आपसी सम्मान के साथ मनाएं। किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास करने से पहले स्थानीय पुलिस से पुष्टि करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

  • क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी
  • निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा
  • प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल
  • प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता
  • थानाध्यक्ष मुखानी सुशील कुमार जोशी
  • थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा

I7 News के लिए विशेष रिपोर्ट

Link copied to clipboard!