HALDWANI

होली पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, नगर मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी के नेतृत्व में संयुक्त जांच अभियान

शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter
होली पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, नगर मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी के नेतृत्व में संयुक्त जांच अभियान

होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गहन संयुक्त जांच अभियान शुरू कर दिया है। नगर मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान में विभिन्न विभागों की टीमें सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। अभियान के दौरान बाजारों, मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग की जा रही है।

इस संयुक्त कार्रवाई में परिवहन विभाग की ओर से एआरटीओ (प्रवर्तन) ई. जितेंद्र सिंगवान भी मौके पर मौजूद रहे। उनके नेतृत्व में वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान के तहत बिना परमिट संचालित वाहनों, ओवरलोडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कई वाहनों के चालान किए गए तथा कुछ को सीज भी किया गया।

नगर मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अवैध शराब की बिक्री, मिलावटी खाद्य पदार्थों की आपूर्ति अथवा कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने और लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

 /></div>




<figure class=

प्रशासन द्वारा मिठाई की दुकानों, रंग-गुलाल की बिक्री केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों पर भी जांच की जा रही है, ताकि त्योहार के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही पुलिस बल को भी संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। अधिकारियों ने कहा कि होली को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

i7 News के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें

उत्तराखंड, हल्द्वानी व देश की हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सीधे अपने WhatsApp पर तुरंत प्राप्त करें।

चैनल फॉलो करें
यह ख़बर अच्छी लगी? दोस्तों के साथ शेयर करें! फेसबुक पर i7 News के आधिकारिक पेज (@I7Newsnainital) से जुड़ें
प्रकाशित: 2 March, 2026 3:07 PM
संपादकीय लेखक

Rihan Khan

i7 News डिजिटल न्यूज़ डेस्क रिपोर्टर। उत्तराखंड, कुमाऊं व राष्ट्रीय समाचारों की निष्पक्ष एवं त्वरित रिपोर्टिंग।

सभी लेख देखें (782 समाचार)