ACCIDENT

पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

शेयर करें: WhatsApp Facebook Twitter
पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

ब्रेकिंग न्यूज़ | I7 NEWS
पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे, साथी विनोद नेगी घायल
हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत की कार शुक्रवार को हल्द्वानी के कमावाघांजा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में हरीश रावत को हल्की चोटें आई हैं, जबकि उनके साथ मौजूद विनोद नेगी को गंभीर चोट लगने के बाद सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरीश रावत किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान जब उनकी कार पार्क की जा रही थी, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक होंडा अमेज़ कार ने उनकी गाड़ी के बाईं ओर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी कार दाईं ओर खड़ी दूसरी कार से जा टकराई, जिससे वाहन के दोनों तरफ गंभीर नुकसान हो गया

 /></div>




<p class=हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार हरीश रावत खतरे से बाहर हैं, जबकि विनोद नेगी का उपचार चल रहा है।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
I7 NEWS आगे की अपडेट के लिए बने रहें।

i7 News के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें

उत्तराखंड, हल्द्वानी व देश की हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सीधे अपने WhatsApp पर तुरंत प्राप्त करें।

चैनल फॉलो करें
यह ख़बर अच्छी लगी? दोस्तों के साथ शेयर करें! फेसबुक पर i7 News के आधिकारिक पेज (@I7Newsnainital) से जुड़ें
प्रकाशित: 6 February, 2026 2:35 PM
संपादकीय लेखक

Rihan Khan

i7 News डिजिटल न्यूज़ डेस्क रिपोर्टर। उत्तराखंड, कुमाऊं व राष्ट्रीय समाचारों की निष्पक्ष एवं त्वरित रिपोर्टिंग।

सभी लेख देखें (782 समाचार)