राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने राधा आर्या को सौंपी बड़ी ज़िम्मेदारीहल्द्वानी।ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत राजीव गांधी पंचायत राज संगठन द्वारा उत्तराखंड में संगठन को मज़बूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। संगठन ने श्रीमती राधा आर्या को हल्द्वानी ज़िला समन्वयक (District Coordinator) नियुक्त किया है।


यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार की स्वीकृति के बाद जारी आधिकारिक सूची में की गई है।राधा आर्या की नियुक्ति से हल्द्वानी क्षेत्र में पंचायत राज व्यवस्था को मज़बूती मिलने की उम्मीद है। वे ज़मीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने,
पंचायत प्रतिनिधियों को जोड़ने और जनसमस्याओं को संगठन तक पहुँचाने का कार्य करेंगी।
नियुक्ति के बाद राधा आर्या ने कहा कि“मैं संगठन द्वारा दिए गए इस भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी और पंचायत स्तर पर जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाऊंगी।”
स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनकी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया है।
i7 News के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें
उत्तराखंड, हल्द्वानी व देश की हर बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ सीधे अपने WhatsApp पर तुरंत प्राप्त करें।