Sunday, April 5, 2026 | Loading...
BREAKING NEWS
धौराडाम में सड़क निर्माण की सौगात, विधायक तिलक राज बेहड का भव्य स्वागतहल्द्वानी में बुक सेलर्स पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, कई स्कूलों को नोटिस की तैयारीभीमताल क्षेत्र में मंत्री राम सिंह कैड़ा का दौरा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के निर्देशसमाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिटधौराडाम में सड़क निर्माण की सौगात, विधायक तिलक राज बेहड का भव्य स्वागतहल्द्वानी में बुक सेलर्स पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, कई स्कूलों को नोटिस की तैयारीभीमताल क्षेत्र में मंत्री राम सिंह कैड़ा का दौरा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के निर्देशसमाज में शिक्षा की अलख जगा रही “ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी”, जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा सहारासरकारी नौकरी घोटाले के चर्चित नाम हाकम सिंह रावत को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी क्लीन चिट

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने मोबाइल चोरी का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

| February 1, 2026 | 2 months ago | 1 min read

हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने मोबाइल चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो कीमती मोबाइल फोन बरामद किए हैं।दिनांक 30 जनवरी 2026 को मंगलपड़ाव स्थित सब्जी मंडी और सदर बाजार क्षेत्र में दो लोगों के मोबाइल फोन चोरी हो गए थे, जिस पर पीड़ितों द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई।

पुलिस ने मामले में एफआईआर संख्या 39/2026 व 40/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से अवलोकन किया, जिसके आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर मंडी बाईपास हल्द्वानी क्षेत्र से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त सुजन मुखर्जी पुत्र रोहित मुखर्जी, निवासी छोटा तितुलिया हाथीघर, थाना तीन पहाड़, जिला साहिबगंज (झारखंड), उम्र 22 वर्षमन्नी नोनिया पुत्र भुवन नोनिया, निवासी ग्राम बाओपुर, थाना तीन पहाड़, जिला साहिबगंज (झारखंड), उम्र 21 वर्षबरामदगीअभियुक्त सुजन से सैमसंग A-56 मोबाइल फोनअभियुक्त मन्नी नोनिया से सैमसंग S-24 मोबाइल फोनपुलिस टीमउपनिरीक्षक गौरव जोशी उपनिरीक्षक रविन्द्र राणाकांस्टेबल संतोष बिष्ट कांस्टेबल भूपाल मेहरा

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों और आम जनता में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Link copied to clipboard!